रेवांचल टाईम्स - मंडला, आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले में कोई भी सुरक्षित नही है वही जानकारी के अनुसार बीते दिनों कन्या शिक्षा परिसर की एक नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म वाला मामला तूल पकड़ता जारहा है, वही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि संबंधित प्रचार्या पर मामला दर्ज कराने की बात कह रहे है। जानकारी के अनुसार विकास खण्ड बीजाडांडी में संचालित कन्या शिक्षा परिसर में पढ़ने वाली एक नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म जैसी नापाक कृत्य को अंजाम दिया है जिसकी रिपोर्ट नाबालिग छात्रा ने अपने परिजनों के साथ आकर बीजाडांडी थाने में दर्ज कराई थी जिसके आधार पर त्वरित कार्यवाही करतें हुए पुलिस ने उक्त नाबालिग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
लापरवाह प्रचार्या पर भी हो मामला दर्ज
वही जनपद पंचायत बीजाडांडी की अध्यक्ष श्रीमती करिश्मा राजेंद्र पट्टा का कहना है कि जिस तरह से कन्या शिक्षा परिसर के प्रचार्या वहाँ की छात्राओं की सुरक्षा बारे में लापरवाही बरत रहे है बो बहुत ही निदनीय है जिसकी वजह से ऐसे लापरवाह प्रचार्या पर थाने में मामला कायम होना चाहिए क्योंकि जो कुछ उक्त नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ हुआ है उसमें वहाँ के प्रचार्या की सरासर लापरवाही के साथ साथ पूरी गलती है। इससे पहले भी हम कई बार उक्त प्रचार्या की लापरवाही व करतूतों के बारे स्थानी अधिकारियों सहित मंडला जिले एवं भोपाल स्तर के अधिकारियों को सूचित कर चुके है लेकिन उसके बाउजूद उक्त प्रचार्या पर कोई कार्यवाही नही होने के कारण। इतनी बड़ी घटना घटने के बावजूद अगर उक्त प्रचार्या पर कार्यवाही नही होती है तो क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि प्रचार्या पर मामला दर्ज कराएंगे।
वही जनपद पंचायत बीजाडांडी के उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव का कहना है जिस तरह छात्राओं की सुरक्षा में कन्या शिक्षा परिसर के प्रचार्या द्वारा लापरवाही बरती जारही बो बहुत ही निदनीय है इनकी लापरवाही की वजह से एक आदिवासी नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म जैसी घिनोनी बारदात को अंजाम दिया गया। उक्त मामले में लापरवाही करने वालो पर शक्त कार्यवाही होनी चाहिए। अगर ऐसे लोगो पर कार्यवाही नही होती है तो हम लोग धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रसाशन की होगी।

No comments:
Post a Comment