रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य मण्डला जिले में रेत माफियाओ के हौसले बुलंद है जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन और खनिज विभाग की मिलीभगत से दिन रात दौड़ रहे बेख़ौफ़ ओव्हर लोड ट्रेक्टर और डंफर, वही सुबह सुबह आम नागरिकों बुजुर्गों मॉर्निंग वॉक करने वालों जीवन खतरे में सड़कों में नाबालिग वाहन चालको के साथ शराबी ट्रेक्टर चालकों के भय से लोग मॉर्निंग वॉक में निकलने से डर रहे हैं स्कूली बच्चे भी स्कूल जाने से डरने लगे हैं ।
बेपरवाह ट्रेक्टर चालकों से आम जन का जीवन खतरे में दिखाई दे रहा है ।
ट्रैक्टरों की गति बहुत तेज होने से बहुत से दोपहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर चोटिल हो रहे हैं ।
बेपरवाह जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन ,खनिज विभाग सो रहा है गहरी नींद राजस्व विभाग कार्यवाही करना नही चाहता और पुलिस व खनिज विभाग को भेंट चढ़ा दिबजाति है रेत माफियाओं के द्वारा
मण्डला जिले कब सुधरेगी व्यवस्था ।
नदियों को छलनी कर रहे है रेत माफ़िया क्या कभी जागेंगे जिले जिम्मेदार और प्रशासन ।


No comments:
Post a Comment