रेवांचल टाईम्स - अबैध शराब बिक्री में प्रतिबंध करने कक लेकर महिलाओं के आंदोलन के बाद भी शराब विक्रेता पहलवान अधिकारी परेशान
छिंदवाड़ा :- मदिरापान सेहत के लिए हानिकारक है। ये स्लोगन शराब की बोतल में लिखा होता है लेकिन यह समाज के लिए भी हानिकारक बनती जा रही है। इसका ताजा उदाहरण बीते दिनों अमरवाड़ा में देखने को मिला था,जब अमरवाड़ा क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं ने अवैध शराब के विक्रय को लेकर मोर्चा खोल दिया था। लेकिन अवैध शराब की बिक्री को लेकर जिम्मेदार अधिकारी लीपापोती करते हुए दिखाई दिए और अवैध शराब बिक्री के साक्ष्य मांगने लगे,अब इससे तो यह साफ है की ऊपर से लेकर नीचे तक इस अवैध शराब विक्रेताओं की तगड़ी सेटिंग है
गांव-गांव बिक रही शराब...
शराब का नया ठेका होने में अभी समय है लेक़िन शराब ठेकेदार स्टॉक को जल्द ख़त्म करना चाहते है इसके चलते शराब ठेकेदार ने शराब के रेट कम करके बेचने पर उतारू है वही गांव गांव में अवैध शराब भी जमकर बेची जा रही है...
जिम्मेदार जानकर भी अंजान...
अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाना मूलतः कार्य आबकारी विभाग का है लेकिन मूलतः कार्य को छोड़ विभाग हर कार्य बखूबी से करता है ऐसा नही है की अवैध शराब की जानकारी विभाग के साह्ब को नही है लेक़िन अब यही कहा जा सकता है कि बिल्ली करे दुध की रखवाली ...
छोड़ो साह्ब जिम्मेदार जानकर भी अंजान से नजर आते है।

No comments:
Post a Comment