BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में टेंडर के डर से तेज गति से हो रहा रेत का अवैध उत्खनन,और परिवहन रेत माफियाओं को मिली खुली छूट, प्रशासन और खनिज विभाग की मौन सहमति से... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, February 20, 2023

जिले में टेंडर के डर से तेज गति से हो रहा रेत का अवैध उत्खनन,और परिवहन रेत माफियाओं को मिली खुली छूट, प्रशासन और खनिज विभाग की मौन सहमति से...




रेवांचल टाईम्स - मंडला आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में रेत माफियाओं को खनिज विभाग और जिला प्रशासन की मौन सहमति प्राप्त होने के कारण शाम होते ही ट्रैक्टर डंफर लेकर रेत माफ़िया नदी नालों में नजर आ रहे है और पूरी रात ट्रक्टरों से नदी नालों का सीना छलनी कर रहे है, वही रेत माफियाओं के द्वारा रात भर जागकर रेत का अवैध उत्खनन कर बिक्रय करने के अलावा जिला मुख्यालय में जगह-जगह डम्प किया जा रहा है। खनिज विभाग, पुलिस विभाग, के अलावा वन और राजस्व विभाग डम्प रेतो को जप्त भी नहीं कर रहे हैं। उक्त विभाग के द्वारा ही जब रेत का अवैध उत्खनन कराया जा हैं तो डम्प रेतो का जप्ती करने का सवाल ही नहीं उठता। आये दिन रेत का परिवहन करने की मीडिया में खबर प्रकाशित के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही क्यों नहीं कराई जा रही है। रेत माफियाओं को इतनी खुली छूट कैसे दे दी गई है। अवैध रेत परिवहन की जानकारी पुलिस थाना से लेकर वन विभाग, राजस्व विभाग और खनिज विभाग को देने के बाद भी इनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया जाता है और जनचर्चा बनी हुई है कि जिम्मेदारो के द्वारा इन्हें मौन सहमति प्रदान की गई है इन्हें लोगो से क्या लेना देना जिस कारण आये दिन घटना और दुर्घटना हो रही है


दिन में वाहन सोते हैं,और रात को जाग जाते हैं 


वही जानकारी के अनुसार की पूरे जिले भर में पूरी रात नदी नालों से  वाहनों में रेत परिवहन का कार्य चालू रहता है, रात में रेत माफियाओं व इनके वाहन इतने थक जाते हैं की वाहन और रेत माफिया दोनों दिनभर आराम फरमाते हैं। पुलिस थाना और चौकियों के सामने से रेत से भरे वाहनों का धमाचौकड़ी चालू रहती है। जिससे स्पष्ट है की रेत माफियाओं से थाने चौकियों वाले से कैसे सम्बंध होंगे। रेत माफियाओं के द्वारा खुलेआम बताया जाता है की एक ट्राली रेत निकालने के लिए एक सप्ताह में 3 हजार रुपए थाना और चौकियों वालों को देना पड़ता है। पुलिस चौकी हिरदेनगर के अंतर्गत बंजर नदी में ही रात्रि में लगभग सौ से सवा सौ वाहन लगाकर रेत निकाली जाती है। तो अनुमान लगाया सकता हैं की सौ वाहन के सप्ताह में कितनी राशि की उगाही होती होगी। अगर यह राशि राजस्व के खजाने में जाती तो जिले का कितना विकास होता है। मगर जिम्मेदार वेतन लेने के साथ-साथ अलग से उगाही कर खुद का विकास कर रहे हैं।


रेत का अवैध परिवहन करते समय एक व्यक्ति की मौत


वही जानकारी के अनुसार बीते दिनों 16 फरवरी 2023 को रात्रि लगभग 10: 30 बजे सिलगी से बम्हनी के मध्य बना बंजर पुल टिकरी से अवैध रेत का परिवहन कर पुलिस थाने के सामने से गुजरते हुए बम्हनी पहुंचते- पहुंचते सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के थोड़ी आगे बाएं तरफ ढाल के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट जाने से ट्रैक्टर मालिक की मौके पर ही मौत हो गई, और ड्राइवर घायल हो गया। जिसे बम्हनी स्वास्थ्य केंद्र से मंडला रेफर किया गया। पुलिस थाने के सामने से चोरी की रेत परिवहन की जा रही है, इसके बाद भी वाहनों पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बम्हनी में दुर्घटना की खबर जैसे ही फैली वैसे ही पुलिस थाना से फोन कर बंजर नदी में रेत भर रहे चोरों को आगाह कर दिया गया था कि, अभी दो ढाई घंटे के लिए रेत निकालना बंद कर दे। दो ढाई बजे रात्रि से पुनः वाहन लगा लेना। इस तरह से पुलिस द्वारा रेत की चोरी करवाई जा रही है, जिससे रेत माफियाओं के हौसले बुलंद है। और जितने भी ट्रक्टरों से रेत का परिवाहन किया जा रहा है उनमें से अधिकांश ट्रक्टरों का कमर्शियल टेक्स नही कृषि उपयोग हेतु ट्रक्टरों से रेत चोरी गिट्टी ईट आदि में उपयोग में लाया जा रहा है इन ट्रक्टरों की परिवाहन विभाग द्वारा आज तक जांच नही की गई आखिर क्यों ये बड़ा सवाल...

इनका कहना है 

शाम होते ही झूला पुल से नगर के अंदर ट्रैक्टरों की धमाचौकड़ी से जीना दूभर हो गया है, रात से लेकर सुबह तक घर के सामने से रेत लेकर निकलते है कोई इन्हें रोकने वाला नही ये सब बेलगाम हो चुके है।

                                                भांगरे   वार्डवासी

No comments:

Post a Comment