BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बाजार में मिलने वाले नकली मसाले आपको कर सकते हैं बीमार, इन तरीकों से करें इनकी पहचान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, February 5, 2023

बाजार में मिलने वाले नकली मसाले आपको कर सकते हैं बीमार, इन तरीकों से करें इनकी पहचान



आजकल लोग अपना समय बचाने के लिए किचन में इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर ऐसी चीजों को भी बाजार से खरीदते हैं जिन्हें आसानी से घर पर ही तैयार किया जा सकता है. इसमें सबसे अहम हैं मसाले, बिना मसालों के कोई भी सब्जी स्वादिष्ट नहीं बनाई जा सकती. फिर चाहे वह लाल मिर्च हो, धनिया, हल्दी, नमक, काली मिर्च, लौंग, जीरा, इलायची, दालचीनी या फिर कोई और मसाला. हर मसाले का अपना स्वाद होता है ऐसे में जब हम बाजार से इन्हें खरीदकर लाते हैं तो हमें ये पता ही नहीं होता कि ये असली हैं या फिर नकली. क्योंकि मार्केट में आजकल नकली मसाले भी मिल रहे हैं जो आपको बीमार बना सकते हैं. लेकिन कुछ आसान तरीकों से आप असली और नकली मसालों के बीच पहचान कर सकते हैं.

बता दें कि बाजार में मसालों की बढ़ती मांग के चलते इनमें भी मिलावट होने लगी है. ऐसे में कई लोग मसालों के नाम पर ग्राहकों को डाई, बुरादा, चोकर और भूसे जैसी चीजें मिक्स कर बेच रहे हैं. इसलिए हम आपको रोजमर्रा के कुछ मसालों को पहचानने के टिप्स बता रहे हैं जो आपको मिनटों में मसाले की शुद्धता की परख कराने में मदद करेंगे.

ऐसे करें लाल मिर्च पाउडर की पहचान

कई लोग बार लाल मिर्च पाउडर में डाई कलर, पिसी लाल ईंट और कबेलू को बारीक पीसकर मिला देते हैं. जिसे खाने से आपके पेट में पथरी जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. लाल मिर्च के असली या नकली होने की पहचान के लिए आप इसे पानी में डाल दें. ऐसे में असली लाल मिर्च पानी पर तैरने लगेगी. और अगर वह नकली है तो लाल मिर्च पानी में डूब जाएगी.

ऐसे करें लाल मिर्च पाउडर की पहचान

कई लोग बार लाल मिर्च पाउडर में डाई कलर, पिसी लाल ईंट और कबेलू को बारीक पीसकर मिला देते हैं. जिसे खाने से आपके पेट में पथरी जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. लाल मिर्च के असली या नकली होने की पहचान के लिए आप इसे पानी में डाल दें. ऐसे में असली लाल मिर्च पानी पर तैरने लगेगी. और अगर वह नकली है तो लाल मिर्च पानी में डूब जाएगी.

दालचीनी की पहचान का तरीका

बाजार में कुछ लोग दालचीनी की जगह पर अमरूद के पेड़ की छाल बेच देते हैं. ऐसे में दालचीनी को हाथ पर रगड़कर आप असली नकली दालचीनी का पता लगा सकते हैं. असली दालचीनी रगड़ने से हाथ पर लाल या भूरे रंग का निशान बन जाता है. वहीं नकली दालचीनी से त्वचा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

काली मिर्च की पहचान का तरीका

बता दें कि काली मिर्च को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है. लेकिन बाजार में कुछ लोग लोग काली मिर्च की जगह पपीते के बीज सुखाकर बेच देते हैं. ऐसे में आप पानी की मदद से काली मिर्च की शुद्धता की जांच सकते हैं. क्योंकि पानी में डालने पर असली काली मिर्च डूब जाती है वहीं नकली काली मिर्च पानी पर तैरने लगेगी.

No comments:

Post a Comment