रेवांचल टाईम्स - नेशनल हाइवे तीस में बीती रात एक खड़े ट्रक से 108 वाहन पीछे से जा टकराई, टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि मौके में EMT इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन रतना कछवाहा की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया,
जानकारी के अनुसार कोतवाली मंडला के अंतर्गत वाहन 108 एंबुलेंस जो कि बीती रात को मंडला चिकित्सालय से मरीज को मेडिकल के लिये रिफर किया गया और मरीज को मेडिकल छोड़ कर वापस आते समय ग्राम उदयपुर के पास रात के लगभग 3 बजे के आसपास 108 एंबुलेंस का उदयपुर में खड़े ट्रक से जा टकराई एक्सीडेंट हो गया जिसे तत्काल वीजादांडी थाने में जानकारी दी गई और रेस्क्यू कर अंदर फसे लोगों को निकाल गया और घायलों को उपचार के लिए जबलपुर भेजा गया।
वही जानकारी के अनुसार जो 108 वाहन चालक अंकित हरदहा है वह हमेशा से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाया करता था पूर्व में भी वाहन चालक हरदहा के द्वारा मंडला नगर के उपनगर महाराजपुर थाने के सामने बने डिवाइडर में एंबुलेंस को चढ़ा दिये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है जिसमे वाहन चालक के ऊपर कार्यवाही कर हटा दिया गया था फिर ऐसा क्या हुआ कि उसे पुनः एंबुलेंस चलाने के लिए रखा गया है, वही जानकारी के अनुसार जिले में जी एंबुलेंस चल रही मन माफ़िक चल रही न कोई देखने वाला और न ही कोई कार्यवाही करने वाला
वही जानकारी के अनुसार बड़े दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि आज जो दशगात्र का कार्यक्रम बिट्टी दाई राम मंदिर से होने वाला था वो आज केंशल कर दिया गया है, क्योंकि बिट्टी दाई के बड़े बेटे राजकुमार कछवाहा जी की पुत्री रत्ना कछवाहा मंडला का सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया है, इन्होंने कोविड-19 के दौरान उन्होंने बहुत ही समर्पित भाव से आमजन को अपनी सेवाएं पहुंचाई थी।
इनका कहना है कि...
108 वाहन मेडिकल जबलपुर से मरीज को छोड़ कर वापस मंडला की ओर जा रही थी और अभी पोस्टमार्टम चल रहा है हम आपको थोड़ी देर में जानकारी देते है।
कपिल शर्मा
जिला प्रबंधक 108 मंडला


No comments:
Post a Comment