करीब 20 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य अटका हुआ , पेयजल आपूर्ति में टैंकर का सहारा ....
दैनिक रेवांचल टाइम्स - बम्हनी बंजर के वार्ड नंबर 13 में जलसंकट की स्थिति बनी हुई है वार्ड में जल सप्लाई के लिए टैंकर का सहारा लिया जाता है। वहीं दूसरी ओर जनता की समस्याओं को देखते हुए वार्ड में ही शासन द्वारा प्रोजेक्ट उदय के तहत एडीबी फंडिंग से करीब 20 करोड़ की लागत से नल जल योजना स्वीकृत है। लेकिन एमपीयूडीसी टीम द्वारा पानी टंकी ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य में लेटलतीफ की जा रही है। देखा जाए तो अभी तक सर्वे का काम तक सिमित है। जिसके कारण पेयजल आपूर्ति में टैंकर का सहारा लेना पड़ रहा है किन्तु इस ओर किसी का ध्यान नहीं।
पूर्व विधायक निधि द्वारा नगर परिषद को मिला था एक पानी का टैंकर, जिससे जनता की बुझ रही प्यास
नगर परिषद में जल प्रदाय हेतु पानी टैंकर के अभाव में विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों में रहवासियों को परेशानी हो रही थी। जिसे देखते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक संजीव उइके विधायक निधि द्वारा एक पानी का टैंकर उपलब्ध कराया गया था। नगर में टैंकर उपलब्ध हो जाने से जनता की प्यास बुझाने के उपयोग आ रहा है, वहीं आमजन को समयानुसार जलापूर्ति के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा है। जल प्रदाय हेतु पानी टैंकर का अभाव में नगरवासियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। लेकिन काफी सालों से जनता की प्यास बुझा रहा टैंकर भी जगह-जगह से पानी लीकेज होने लगा जिससे अब पानी व्यर्थ बह रहा है।

No comments:
Post a Comment