BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विकास यात्रा: विकास कार्यों का निरीक्षण, दीवार लेखन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 14, 2023

विकास यात्रा: विकास कार्यों का निरीक्षण, दीवार लेखन

मण्डला 14 फरवरी 2023

                14 फरवरी को विकास यात्रा के क्रम में ग्राम पंचायत नारा, ग्राम पंचायत दिवारा , ग्राम पंचायत बोकर , ग्राम पंचायत पौड़ी और ग्राम पंचायत झिघराघाट में कार्यक्रम आयोजित हुए। यात्रा में ग्रामीणों को विकास यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ शिवराज शाह, जप सदस्य, स्थानीय सरपंच एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।           विकास यात्रा कार्यक्रम में उपस्थितजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही लाभार्थी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों को चिन्हाकित किया गया। विकास यात्रा में लोगों द्वारा स्थानीय समस्याओं के संबंध में भी बात की गई। मप्र जनअभियान परिषद् द्वारा विकास यात्रा की जानकारी एवं जागरूकता के लिए गांव-गांव दीवार लेखन किया जा रहा है। इसी प्रकार नारायणगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदेहरा, चिरईडोंगरी, फड़की माल, उमरिया, पड़ादर, उमरडीह, दलदला में विकास यात्रा आयोजित हुई। अतिथियों ने ग्राम पंचायत बोकर में विकास यात्रा के दौरान उपस्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया।

                13 फरवरी को विकास यात्रा का आयोजन ग्राम पंचायत बरबसपुर, आमाडोंगरी, ककैया, लफरा और मांगा पहुंची। यात्रा के दौरान लोगों से संवाद किया गया, लोगों ने अपने-अपने गांव की समस्याएं बताई। कार्यक्रम में अतिथियोँ द्वारा विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया जिसमें नाडेप, पेयजल नल, सीसी रोड शामिल हैं। इसी प्रकार पूर्ण हो चुके कार्यों का भूमिपूजन किया गया जिसमें सार्वजनिक नल कूप, खेल मैदान, नाली निर्माण शामिल हैं।

 













15 को यहाँ होंगी विकास यात्राएँ

 

                प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 फरवरी को जनपद पंचायत निवास के अंतर्गत मेहरासिवनी एवं कटंगासिवनी में विकास यात्राएं आयोजित होंगी। इसी प्रकार जनपद पंचायत बीजाडांडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिंडरई, ढुढवा एवं भैंसवाही में विकास यात्रा कार्यक्रम आयोजित हैं।                       

No comments:

Post a Comment