राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हुए चयनित...
दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी - मध्यप्रदेश जुजित्सु संघ (भारतीय जुजित्सु संघ, भारत शासन, खेल एवं युवा मंत्रालय ) द्वारा देवास जिले के आईटीआई कॉलेज हपीपलिया में दिनाक 28 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित 8वी राज्य स्तरीय जुजित्सु मार्शल आर्ट प्रतियोगिता आयोजित थी जिसमे सिवनी जिले के 3 खिलाड़ियो ने भाग लेकर 4 स्वर्ण 2 कांस्य पदक पर कवजा किया ।
जिला जुजित्सु संघ सिवनी के अध्यक्ष सोहन लाल सेन ने बताया कि देवास जिले में आयोजित 8वी राज्य स्तरीय जुजित्सु स्पर्धा में सिवनी जिले के खिलाड़ियो ने प्रतियोगिता के पहिले दिवस से ही सिवनी जिले का परचम देवास जिले में फहराना शुरू कर दिया था एक के बाद एक सिवनी जिले के खिलाड़ियो में अपनी अपनी केटेगिरी में प्रतिद्वंदी खिलाड़ियो को हराया एवं स्वर्ण पदक में कब्जा किया । सीनियर ख़िलाडी सत्यम सोनी यूथ वर्ग –62 किलोग्राम भार वर्ग में 2 स्वर्ण पदक ,पल्लवी नगोत्रा जूनियर वर्ग –44 किलोग्राम भार वर्ग में एक स्वर्ण पदक एवम एक कांस्य पदक गुनगुन विश्वकर्मा ने जूनियर वर्ग –63 किलोग्राम भार वर्ग मे 1 स्वर्ण एवम 1 कांस्य पदक जीता ।साथ ही रास्ट्रीय स्पर्धा में अपना स्थान बनाया। ज्ञातव्य है कि सिवनी जिले ने जुजित्सु खेल में द्वतीय बार हिस्सा लिया और कामयावी हासिल की
समस्त पदक प्राप्त खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय स्पर्धा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने एवं रास्ट्रीय स्पर्धा में अपना स्थान बनाने के लिए प्रसन्न मालू अध्यक्ष श्री महावीर व्यायामशाला संगठन सिवनी , शंकर लाल सोनी ,प्रमोद शर्मा उपाध्यक्ष , संचालक धीरज पाल ,राजबहादुर सिंह चोहान , देवेंद्र ठाकुर , अनिल राजपूत, संदीप मिश्रा, आशीष दीक्षित, भावना गायकवाड़, सुनील मर्सकोले, गौरव विश्वकर्मा, छिद्दी लाल श्रीवास ,हीरा लाल सोनी , किशोर यादव,सुबोध बाझल, चंचल दास आहूजा ,विनोद सोनी, दादू निखिलेंद्र सिंह , गुलाव पवार , नामदेव जी मराठा , राजेन्द्र गुप्ता, अंकित मिश्रा, मनोज वृहमवंशी, दिलीप नेमा, सौरभ सोनी , सूरज कश्यप , राकेश मालवीय,अभिषेक अगरवाल ,संदीप नेमा, शीतल नामदेव, राजू यादव ,अजय सनोडिया,सोनल ठाकुर, जया अग्रवाल,प्रतीक कोसीक, आशु साहू , गोपाल कुशवाहा , राकेश डहेरिया,देव यादव, एवं समस्त श्री महावीर व्ययमशाला एवं जिला जुजित्सु संघ के सदस्यों ने बधाई प्रेषित की है ।

No comments:
Post a Comment