मण्डला 2 फरवरी 2023
प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता
संरक्षण तथा मंडला जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह का 4 फरवरी को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बिसाहूलाल
सिंह 4 फरवरी को प्रातः 6 बजे भोपाल से मंडला के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर 3 बजे मंडला पहुंचेंगे। 4 फरवरी को श्री सिंह शाम 4 बजे सांसद,
विधायकगण एवं जिलाधिकारियों के साथ विकास यात्रा के संबंध
में समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद श्री सिंह सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम
करेंगे। प्रभारी मंत्री 5, 6 एवं 7 फरवरी को प्रातः 10 बजे विकास यात्रा
कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह 7 फरवरी को शाम 5 बजे मंडला से अनुपपुर के लिए
प्रस्थान करेंगे।

No comments:
Post a Comment