दैनिक रेवांचल टाइम्स केवलारी - वैनगंगा तट केवलारी में आगामी 14 फरवरी से 20 फरवरी तक पूज्य गुरुदेव स्वामी प्रज्ञानंद महाराज के मुखारबिंद से भव्य श्रीमद भागवतकथा के भव्य आयोजन हेतु बैठक संपन्न हुई। जिसमें केवलारी क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वाले गणमान्य जन उपस्थित रहे।
आपको बता दे क्षेत्रवासियों के मंशानुसार विगत कोरोना काल के बाद से पूज्य महाराज प्रज्ञानंद के दर्शन व अमृतमयी कथा श्रवण करने का अवसर नहीं मिल पा रहा था जिसके बाद केवलारी क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा महाराज से भागवत रूपी अमृतमय कथा सुनाने का अनुरोध किया। जिसके फलस्वरूप महाराज ने शिष्यों की मंशानुसार दिनांक 14 फरवरी से अपना अमूल्य समय दिया। जिसके बाद नगर के बघेल मंगल भवन केवलारी में एक बैठक आयोजित की गई जिसमे पूज्य गुरुदेव सहित छेत्र के वरिष्ठ जन उपस्थित हुए। सभी की सहमति से दिनांक 14 फरवरी से 20 फरवरी तक बघेल मंगल भवन मलारा घाट तट में भव्य मद्भागवत कथा होना सुनिश्चित किया गाया। जिसमे अलग अलग व्यवस्था के अनुरूप व्यवस्था प्रभारी भी नियुक्त किए गए जो भगवत कथा कार्यक्रम को भव्यता और विशाल रूप देने के साथ साथ कार्यक्रम की समस्त व्यवस्था को भी सम्हालेंगे। इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव प्रज्ञानंद जी महराज ने कार्यक्रम को भव्य और सफल बनानेका सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।इस अवसर पर केवलारी नगर के समस्त प्रतिष्ठित नागरिक, जनप्रतिनिधि , समाज सेवी, पत्रकार बंधुओ सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे ।

No comments:
Post a Comment