BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
धनवान बनना चाहते ​हैं तो गुरुवार के दिन करे ये 3 काम, आर्थिक समस्याएं होंगी दूर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, February 2, 2023

धनवान बनना चाहते ​हैं तो गुरुवार के दिन करे ये 3 काम, आर्थिक समस्याएं होंगी दूर



हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता को समर्पित है और आज गुरुवार का दिन है जो कि देवगुरु बृहस्पति और यह भगवान विष्णु को समर्पित है. गुरुवार के दिन श्रद्धा भाव से व्रत करने वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. कहा जाता है कि भगवान विष्णु की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर जातक को आशीर्वाद देती हैं. यदि आपके जीवन में धन संबंधी कोई समस्या चल रही है तो आपको गुरुवार को कुछ विशेष उपाय करने चाहिए.
पर्स में रखें कुबेर यंत्र

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुबेर को धन का देवता माना जाता है और क​हते है कि जिस व्यक्ति पर कुबेर की कृपा होती है उसे कभी धन की कमी नहीं होती. यदि आप धन संबंधी समस्या का सामना कर रहे हैं तो अपने पर्स में तांबे के पत्र पर कुबेर यंत्र या श्री यंत्र अंकित करवाकर रखें. इसके अलावा कौड़ी, केसर या हल्दी का टुकड़ा भी रख सकते हैं.
केले के पेड़ का पूजन

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और केले के पेड़ की पूजा का​ विधान है. मान्यता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है और यदि विधि-विधान के साथ केले के पेड़ का पूजन किया जाए तो भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.
गुरुवार का व्रत

यदि आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति खराब चल रही है या विवाह में बाधा आ रही है तो बृ​हस्पति देव का व्रत करना चाहिए. लेकिन इसके लिए पहले किसी पंडित या ज्योतिष की सलाह जरूर लें. बृहस्पति देव का व्रत करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है. गुरुवार के दिन व्रत कर रहे हैं तो पीले रंग की चीजों का सेवन करना चाहिए.

No comments:

Post a Comment