BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गणेश चौधरी जाट समाज बड़वाह अध्यक्ष मनोनीत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 3, 2023

गणेश चौधरी जाट समाज बड़वाह अध्यक्ष मनोनीत







दैनिक रेवांचल टाइम्स - बड़वाह जाट समाज बड़वाह की एक बैठक आदर्श नगर कालोनी स्थित तेजाजी मंदिर परिसर मे सोमवार को आहूत की गई थी|जिसमे नवनिर्वाचित अध्यक्ष को जाट समाज के समाजजनो ने सर्वसम्मति से गणेश चौधरी को जाट समाज अध्यक्ष बड़वाह बनाया गया|एवं पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम निठारवाल का समिति के पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओ ने पुष्पमाला पहनाकरसम्मानित किया गया|गणेश चौधरी ने कार्यकारिणी का गठन किया गया|जिसमे सुनील चौधरी उपाध्यक्ष जयराम चोपड़ा सचिव प्रितेश जाट कोषाध्यक्ष दीपक चौधरी सह सचिव वीरेंद्र सह कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए।

        समाज के विकास के लिए सदैव रहेंगे तत्पर

इस अवसर पर अध्यक्ष गणेश चौधरी ने कहा कि हमें समाज के विकास के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।शिक्षा के क्षेत्र में समाज को आगे बढ़ाना है।बैठक में बाल विवाह नशा एवं मृत्यु भोज जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।समाज के विकास के लिए सदैव मिलजुल कर आगे बढ़ने पर सहमति बनी।बैठक में समाज के छोटेलाल चौधरी  रघुनाथ सिंह चौधरी  हरिसिंह चौधरी पूनमचंद  मिश्रीलाल  वर्मा लक्ष्मीचंद चौधरी जगदीश चौधरी सोहन चौधरी , राजेन्द्र चौधरी राधेश्याम डूडी राहुल चोपड़ा  सुरेंद्र चौधरी  संजय चौधरी एव  अनिल चौधरी कार्तिक चौधरी तरुण जाट उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment