BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बुधवार के उपायः बनते काम बिगड़ रहे हैं तो बुधवार के दिन ये उपाय अपनाने से मिलेगा हर संकट से छुटकारा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, January 4, 2023

बुधवार के उपायः बनते काम बिगड़ रहे हैं तो बुधवार के दिन ये उपाय अपनाने से मिलेगा हर संकट से छुटकारा



हिंदू धर्म में भगवान गणेश को सर्वप्रथम पूजनीय देवता का स्थान दिया गया है. किसी भी शुभ या मंगल कार्य से पहले उनका पूजन किया जाता है और ऐसा करने से कार्य में सफलता हासिल होती है. इसके अलावा भगवान गणेश जी का पूजन के लिए बुधवार का दिन सबसे उत्तम है क्योंकि यह दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है. इस दिन विधि-विधान से उनका पूजन किया जाता है और मान्यता है कि यदि आपकी अराधना से प्रसन्न हो जाएं तो सभी संकट दूर करते हैं. बुधवार के दिन कुछ विेशेष उपाय अपनाने से भी जातकों को काफी लाभ मिलता है.
बुधवार के दिन करें ये उपाययदि आप भगवान गणेश की कृपा पाना चाहते हैं तो बुधवार के दिन उनका पूजन अवश्य करें. मान्यता है कि गणेश जी को दूर्वा घास अति प्रिय है और बुधवार के दिन उन्हें दुर्वा चढ़ाने से जातकों के सभी बिगड़े काम बन जाएंगे. इसलिए पूजा में दुर्वा को अवश्य शामिल करें.
अगर आपके जीवन में संकटों की भरमार है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो बुधवार के दिन भगवान गणेश को सिंदूर का तिलक लगाएं. गणेश जी प्रथम पूजनीय भगवान हैं और बुधवार के दिन उनके माथे पर सिंदूर लगाना चाहिए. इससे आपके सभी विघ्न दूर होंगे.
सभी जानते हैं भगवान गणेश को मोदक अतिप्रिय हैं और इसलिए उनकी हर पूजा में मोदक का प्रसाद रखा जाता है. यदि आप जीवन में कुछ परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो बुधवार को भगवान गणेश की पूजा के दौरान उन्हें मोदक या लड्डू का भोग जरूर लगाएं. इससे भगवान प्रसन्न होते हैं.
जिस व्यक्ति की कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है तो उसे बुधवार के दिन कनिष्ठा उंगली में पन्ना धारण करें. ऐसा करने से बुध की स्थिति मजबूत होती है.

No comments:

Post a Comment