BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खाली पेट गलती से भी नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, वरना सेहत के पड़ जाएंगे लेने के देने - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, January 4, 2023

खाली पेट गलती से भी नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, वरना सेहत के पड़ जाएंगे लेने के देने



इस भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान अपनी सेहत का भी ध्यान नहीं रख पा रहा है. ऐसे में वह खाने पीने में कई गलतियां भी करता है. जबकि अच्छी सेहत पाने के हेल्दी फूड का सेवन बेहद जरूरी है. इसी के चलते इंसान कई बार कोई भी चीज किसी भी वक्त खा लेता है. ऐसा करने से सेहत पर इसका उल्टा असर भी होने लगता है. ऐसे में खाासतौर पर ध्यान रखने की जरूरत है कि आप क्या खा रहे हैं और किस समय खा रहे हैं. यहां हम आपको बता रहें हैं कि खाली पेट किन खाद्य पदार्थों को नहीं खाना चाहिए.

केला

खाली पेट केला खाने से शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा काफी बढ़ जाती है जिसकी वजह से शरीर में कैल्शियम और मैग्‍नीशियम की मात्रा में असंतुलन हो जाता है. इसलिए सुबह खाली पेट केला न खाएं.

कॉफी

खाली पेट, कॉफी का सेवन सबसे अधिक घातक होता है. इसमें कैफीन होती है जो खाली पेट लेने पर आपको बेहाल कर सकती है. कुछ खाने को न हों, तो एक गिलास पानी ही पी लें.

मसालेदार खाना



कभी भी खाली पेट किसी भी प्रकार के चटपटे भोजन का सेवन न करें. इसमें नेचुरल एसिड होता है जो पेट के हाजमे को बिगाड़ देता है. कई बार इससे पेट में दिक्कत भी होने लगती हैं.

एल्कोहल

शराब तो वैसे भी सेहत के लिए हानिकारक है लेकिन खाली पेट तो यह और भी नुकसान पहुंचाती है. इसके सेवन से पेट में जलन होने लगती है, जिसकी वजह से खाना ठीक से पचता नहीं है.

टमाटर

इसमें अधिक मात्रा में एसिड होता है अगर इसे खाली पेट खाया जाए तो पेट में अघुलनशील जेल का निर्माण हो जाता है जिससे पेट में स्टोन बन जाते है क्योंकि टमाटर विटामिन ए, सी,के, फोलेट और पोटेशियम का अच्छा स्रोत है.

दवाईयां

अक्सर डॉक्टर को आपने यह सलाह देते सुना होगा कि खाली पेट दवाई न खाएं क्योंकि इससे भी पेट में एसिड की शिकायत आती है जिससे शरीर में असंतुलन पैदा हो जाता है.

शुगर

सुबह उठकर या फिर खाली पेट आप किसी मीठी चीज को खाते-पीते हैं तो यह आपके शरीर में डायबिटीज को बढ़ने का खतरा ज्यादा हो जाता है. इसलिए जरूरी है कि खाली पेट पहले पानी पिएं फिर कोई चीज खाएं.

No comments:

Post a Comment