BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सड़क हादसे में मनीष सक्सेना की मौत...... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 31, 2023

सड़क हादसे में मनीष सक्सेना की मौत......


दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी - नगर के अशोक वार्ड निवासी मनीष सक्सेना उर्फ मोंटू की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का पीएम करवाकर मंगलवार परिजनों को सौंप दिया।

बताया जा रहा है कि ‌ सिवनी के अशोक वार्ड निवासी 55 वर्षीय मनीष मोंटू सक्सेना छिंदवाड़ा रोड में स्थित फुलारा गांव में खेती का काम देखने गए हुए थे। सोमवार रात ‌ जब वे रात में बाइक से सिवनी वापस आ रहे थे इसी बीच बमहोडी गांव के समीप एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में मनीष उर्फ मोंटू गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनीष सक्सेना को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया यहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत ‌उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

No comments:

Post a Comment