BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खेलो इंडिया यूथ गेम्स: खिलाड़ियों एवं मेहमानों का करें पारंपरिक स्वागत कलेक्टर ने इंडोर स्टेडियम में ली बैठक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, January 27, 2023

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: खिलाड़ियों एवं मेहमानों का करें पारंपरिक स्वागत कलेक्टर ने इंडोर स्टेडियम में ली बैठक

ण्डला 27 जनवरी 2023


            आगामी 2 से 4 फरवरी तथा 8 से 10 फरवरी तक मंडला जिले में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत गतका एवं थांगता प्रतिस्पर्धाएं आयोजित हो रही हैं। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने यूथ गेम्स की तैयारियों का जायजा लेते हुए नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में थांगता एवं गतका प्रतिस्पर्धा के लिए खिलाड़ियों, पदाधिकारियों, स्टॉफ एवं संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों का आगमन प्रारंभ हो रहा है। सभी विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए आयोजन को सफल बनाएं। श्रीमती सिंह ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि खिलाड़ियों सहित आने वाले सभी संबंधितों के खान-पान, भोजन, विश्राम, प्रशिक्षण, परिवहन, स्वास्थ्य आदि के लिए समुचित इंतजाम करें। उन्होंने भोजन, पानी एवं चिकित्सा की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

 

अतिथियों का करें पारंपरिक स्वागत

 

            कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि अतिथियों का जनजातीय लोकनृत्यों, वाद्ययंत्रों एवं पारंपरिक रूप से स्वागत करें। उन्होंने बैगा नृतक दल को भी स्वागत के लिए तैयार करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि आयोजन के दौरान शहर की साफ-सफाई, कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई एवं महत्वपूर्ण रास्तों आदि की साफ-सफाई भी सुनिश्चित करें। उन्होंने फूड सेफ्टी, पानी की जांच, फायर सेफ्टी के संबंध में भी निर्देश दिए। उन्होंने फायरसेफ्टी के लिए मॉकड्रिल करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि यूथ गेम्स के आयोजन के दौरान हेल्पडेस्क बनाएं जिसके प्रभारी सहायक कलेक्टर अर्थ जैन होंगे। उन्होंने खेल अधिकारी को निर्देशित किया कि आयोजन के दौरान जरूरी मोबाईल नंबर आदि को पुख्ता रखें।

 

प्रमुख मार्गों पर करें ब्रांडिंग

 

            कलेक्टर ने एसडीएम मंडला, जीएमडीआईसी, जिला खेल अधिकारी, एसडीएम बिछिया एवं संबंधितों को निर्देशित किया कि जिला मुख्यालय सहित खिलाड़ियों के रूट पर ब्रांडिंग का कार्य महत्वपूर्ण रूप से करें। उन्होंने चिरईडोंगरी से कान्हा रूट, जिला मुख्यालय के प्रमुख मार्गों, आयोजन स्थल तथा बिछिया क्षेत्र में ठहराए जाने वाले होटलों के रूट में ब्रांडिंग के कार्य को पूर्ण कराएं। श्रीमती सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुभंकर आशा के भी कटआउट प्रमुख मार्गों, जिला मुख्यालय और आयोजन स्थलों पर लगाएं। उन्हांेने यातायात विभाग को निर्देशित किया कि पार्किंग आदि के लिए तैयारी पूर्ण करें। कलेक्टर ने आयोजन के दौरान 31 जनवरी से 11 फरवरी तक भारी वाहनों के डायवर्जन तथा रेडक्रॉस के सामने की रोड को बंद करने पर चर्चा की। 

No comments:

Post a Comment