मण्डला 27 जनवरी 2023
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का मंडला जिले में आयोजन नजदीक है।
ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा यूथ गेम्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिदिन
गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग
द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स की जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। यह रैली यातायात
थाने से प्रारंभ होकर इंडोर स्टेडियम तक निकाली गई। रैली को एसपी मंडला यशपाल सिंह
राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एएसपी गजेन्द्र कंवर, एसडीओपी मंडला, जिला परिवहन अधिकारी, यातायात प्रभारी, राजेश क्षत्री एवं उत्कृष्ट
विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रैली में खेलो इंडिया आयोजन की शुभंकर आशा ने भी अगवानी
करते हुए तिरंगा झंडा लहराकर आयोजन का संदेश दिया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment