BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
धर्मग्रंथों के अनुसार सप्ताह के इन दिनों नहीं काटने चाहिए नाखून, होगी धनहानि और मिलेगा शारीरिक कष्ट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, January 29, 2023

धर्मग्रंथों के अनुसार सप्ताह के इन दिनों नहीं काटने चाहिए नाखून, होगी धनहानि और मिलेगा शारीरिक कष्ट



नाखून हमारे शरीर का एक आवश्यक हिस्सा है। नाखून का स्वभाव भी बालों की तरह बढ़ना होता है। ये न सिर्फ हमारे हाथों और पैरों की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि और भी कई काम आते हैं। लेकिन हम लोग हमेशा सुनते आए हैं कि नाखून बड़े नहीं रखना चाहिए। इन्हें समय-समय पर काटते रहना चाहिए। आपने घर के बड़े-बुजुर्ग से सुना ही होगा कि रात में और मंगलवार-शनिवार को नाखून नहीं काटना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं, घर में गरीबी आती है लेकिन क्या आपको पता है कि नाखून काटने का सही दिन कौन सा है? आइये जानते हैं।


1- धार्मिक ग्रंथों के अनुसार सोमवार के दिन का संबंध भगवान शिव, मन और चंद्रमा से माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन नाखून काटने से तमोगुण से छुटकारा मिलता है।


2- ज्योतिष के अनुसार मंगलवार भगवान हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन नाखून काटना वर्जित माना गया है। लेकिन ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन नाखून काटने से कर्ज उतरता है।


3- बुधवार भगवान श्री गणेश को समर्पित होता है। इस दिन भी नाखून काटने से आकस्मिक धन लाभ होता है। कॅरियर में सफलता मिलती है। धन प्राप्ति के नए रास्ते मिलते हैं।


4- गुरुवार बृहस्पति देव और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यदि इस दिन नाखून काटते हैं, तो मनुष्य के सत्व गुणों में बढ़ोत्तरी होती है।


5- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार नाखून काटने के लिए उत्तम माना गया है। इस दिन नाखून काटने से आपके रिश्तों में मधुरता आती है। आपके परिवारिक संबंध मुधर होते हैं।


6- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार को नाखून नहीं काटना चाहिए। यदि इस दिन नाखून काटते हैं, तो कुंडली में शनि कमजोर होता है। ऐसा करने से आपको कई प्रकार के शारीरिक कष्ट हो सकते हैं, धन हानि हो सकती है। आर्थिक तंगी के साथ कई तरह की मानसिक परेशानियां भी हो सकती हैं।


7- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन नाखून नहीं काटना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य का आत्मविश्वास कम होता है।

No comments:

Post a Comment