Breaking

revanchal times new

’आजादी का अमृत महोत्सव’: जागरूकता प्रदर्शनी संगम घाट पर केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते करेंगे शुभारंभ

 


 

मंडला 14 जनवरी 2023

            क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी केन्द्रीय संचाल ब्यूरो से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय कार्यालय-मण्डला इकाई द्वारा 15 एवं 16 जनवरी 2023 को मकर संक्रान्ति के अवसर पर माँ नर्मदा संगम घाट, महाराजपुर मण्डला में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

            इस कार्यक्रम में ’आजादी के अमृत महोत्सव’, ’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ स्वच्छता, पोषण एवं केन्द्र सरकार की 8 साल की उपलधियों एवं आजादी के आंदोलन से जुड़े तथ्यों पर स्थानीय जिलो, नगरों से जुड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर विशेष बल देते हुए चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ 15 जनवरी को सुबह 11 बजे केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री भारत सरकार फग्गन सिंह कुलस्ते के द्वारा किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new