Breaking

revanchal times new

एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला इकाई मण्डला का आयोजित हुआ सम्मान समारोह




दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला इकाई मण्डला का सम्मान समारोह का आयोजन आज स्थानीय नगरपालिका टाउन हाल मंडला  में किया गया प्रदेश अध्यक्ष राधा वल्लभ शारदा के निर्देशन एवम प्रांतीय उपाध्यक्ष  गणेश बैरागी गन्नू भैया के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । 


कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश बैरागी गन्नू भैया प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एसपी तिवारी जिला इकाई मंडला के संरक्षक सुधीर कसार  राकेश झा  एवं जिला इकाई मंडला के जिलाअध्यक्ष  कपिल वर्मा उपस्थिति में आज के कार्यक्रम के शुभारंभ में  माता सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण  एवं दीप प्रज्वल्लन कर की गयी , कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के सम्मान के साथ कि गयी । 


कार्यक्रम में अपने उद्बोधन के दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष गणेश बैरागी ने सभी पत्रकारों को एकजुट होकर कार्य करने की बात कही वही प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एसपी तिवारी का कहना था कि हम सब एक साथ मिलकर ही आगे बढ़ सकते हैं अकेले रहकर हम सिर्फ परेशानियों का ही सामना करेंगे इसलिए यूनियन में रहकर हम एक दूसरे की परेशानियों का हल भी निकाल सकते हैं वही सुधीर कसार ने कहा कि आज यह पत्रकारिता ही है जिसने मुझे यहां तक पहुंचाया है इसलिए पूर्णता ईमानदारी के साथ अपनी पत्रकारिता करें जिला इकाई के संरक्षक राकेश झा का कहना था कि आज के दौर में पत्रकारिता अपने चरम पर है पर हमें अपनी लेखनी पर ध्यान देते हुए ही किसी भी मसले पर अपनी बात रखनी चाहिए पूर्णता पक्ष विपक्ष की जानकारी लेकर ही हम किसी खबर का निर्णय करें तो यह खबर के साथ ईमानदारी होगी एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला अध्यक्ष कपिल वर्मा द्वारा बताया गया कि हमारी कार्यकारिणी के सभी नए सदस्यों का आज सम्मान किया गया साथ  ही  ने यूनियन के कार्ड भी वितरित किए गए उनका कहना था कि आप सभी यूनियन  के महत्वपूर्ण स्तंभ है इसलिए यूनीयन के प्रति अपनी आस्था बनाए रखें साथ ही यूनियन  में होने वाली हर गतिविधियों में अपनी सहभागिता अवश्य दर्ज कराएं. कार्यक्रम में मंच सञ्चालन पूजा जोशी एवं आभार प्रदर्शन दीपक जाट ने किया 


घोषित हुयी कार्यकारणी : जिला अध्यक्ष कपिल वर्मा, संदीप चतुर्वेदी,सुमेरा लाल रैदास उपाध्यक्ष, अखिलेश अग्रवाल महासचिव ,लखनलाल भांडे  सचिव मंडला, दीपक सिंह जाट कोषाध्यक्ष , आरपी यादव  मीडिया प्रभारी मंडला,कार्यालय प्रभारी बाल मुकुंद यादव 


ये बने ब्लाक अध्यक्ष :  बेनीलाल सिंगरोरे  ब्लॉक अध्यक्ष ,नारायणगंज,राहुल सिसोदिया ब्लॉक अध्यक्ष बीजाडांडी ,

विनय कुमार नामदेव ब्लॉक अध्यक्ष नैनपुर,सहजान सिंह परस्ते ब्लॉक अध्यक्ष मोह्गाव , निवास ब्लॉक अध्यक्ष कुंज बिहारी शुक्ला,संतोष पटेल  ब्लॉक अध्यक्ष बिछिया ,सुशील बंजारा ब्लॉक अध्यक्ष मवई ,लिकेश कुमार उसराठे ब्लॉक अध्यक्ष घुघरी


जिला कार्यकारणी सदस्य: अशोक जैन , हरवंश सिंह ठाकुर , टीकाराम चौधरी , पूजा ज्योतिषी , दीप्ती  कौर , कीर्ति माला पटेल , अभिलाषा पटेल 


सदस्य : अजीत पूसाम ,विष्णु विश्वास ,राम दास बैरागी,शिवचरण विश्वकर्मा ,बेनीलाल ठाकुर  ,सुशील राय , दुर्गा प्रसाद पटेल राजेश कुमार जोशी, जितेंद्र कुमार झारिया, ,सलीम खान,गणेश प्रसाद पटेल  ,ऋषभ गुप्ता ,दिनेश कुमार, लक्ष्मी नारायण , आलेख तिवारी , एवं देवेन्द्र चौधरी

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new