रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में इन दिनों बाहुबलियों का राज चल रहा और धन बल और सत्ता के दम पर हर काम हो रहे है इस जिले प्रशासनिक तंत्र बेलगाम हो चुका है साथ ही जिले में वो कहावत भी सच होती नजर आ रही कि जिसकी लाठी उसकी भैस निवास नगर परिषद निवास से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमति नसीमा की पति बाबू खान निवासी बार्ड क्र. 12- बाजार चौक निवास पुलिस थाना निवासी की भूमी स्वामी पट्टेदा जमीन जिसका खसरा न. 5211 रलवा 0.07 हे भूमी में से,
2430 वर्ग फिट जमीन में मकान बना है। जिसका अभिलेख नगर परिषद निवास में भी है जिसका मकान टेक्स जमा किया जाता है। उक्त मकान जिस जमीन में बना उस जमीन की रजिस्ट्री का स्टाम्प भी नसीमा बी के परिवार के पास सुरक्षित है फिर भी वहीं उसी नगर परिषद निवास के निवासी मुन्ना खान पिता रज्जाक खान 32 वर्ष के द्वारा लोगो को गुमराह करके व फर्जी तरीके से नसीमा बी के मकान को अपना बता कर किसी अन्य व्यक्ति को एग्रीमेंट करके मकान किराया में दे दिया है, और उसका किराया स्यमं के द्वारा लिया जा रहा है। फर्जीवाडा करने वाला व्यक्ति मुख्य रूप से जवलपुर का स्थाई निवासी है। इस फर्जीवाड़ा से प्रार्थी नसीमा बी का पूरा परिवार परेशान हैं जिन्होंने परेशान होकर पुलिस थाना निवास एवं पुलिस अधीक्षक मंडला की आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। निवास में आये दिन कई मामले फर्जीबाड़ा के दिखाई व सुनाई देते रहते है, शासन प्रशासन से अनुरोध है एवं पुलिस प्रशासन से निवेदन है ऐसे लोगो के विरुद्ध सकती करें और आम जनता को सुकून व राहत मिल सके।

No comments:
Post a Comment