BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई से सब्जी उत्पादन कर अच्छी आय प्राप्त कर रही अंजू बाई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, January 19, 2023

ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई से सब्जी उत्पादन कर अच्छी आय प्राप्त कर रही अंजू बाई




 

मंडला 18 जनवरी 2023

            अंजू बाई मरावी परम्परागत खेती से हटकर आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सब्जी का भरपूर उत्पादन कर रही है। ड्रिप और स्प्रिंकलर पद्धति ने अंजू को कम लागत में अच्छी आय दिलाई। अंजू बाई कहती है कि मण्डला जिले के घुघरी विकासखण्ड के ग्राम पाण्डकला की वह सामान्य कृषक है, जो पहले कुआं और पंप के माध्यम से सिंचाई कर टमाटर एवं बैंगन की खेती करती थी जिससे कम लाभ होता था।

            अंजू बाई बताती है कि मैंने कृषि विभाग तथा उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से संपर्क की। मैं अधिकारियों के सुझाव से मसाला क्षेत्र में एवं सब्जी क्षे़त्र का विस्तार के लिए लौकी, टमाटर, करेला फसल के साथ-साथ आधुनिक तकनीक अपनाते हुए ड्रिप और स्प्रिंकलर प्रणाली से सब्जियों का उत्पादन करने का निर्णय लिया। अब मुझे लगभग 100 क्विंटल फसल हुई है। इसी प्रकार आलू 8 टन, टमाटर 2 टन, करेला 2.5 टन और लौंकी 6 टन फसल उत्पादन हुआ। अब मैं एक अच्छी आय प्राप्त कर टेªक्टर, मोटरसाइकिल, स्पेयर पंप बैटरी चलित, टेªक्टर विथ रोटावेटर खरीद कर खेती में उपयोग कर रही हंू। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ देने के लिए सरकार का धन्यवाद करती हँू।

No comments:

Post a Comment