Breaking

revanchal times new

उप चुनाव के अंतर्गत मतगणना एवं परिणाम घोषित


 

मंडला 9 जनवरी 2023

                तहसीलदार मंडला ने बताया कि त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022-23 के तहत 5 जनवरी 2023 को ग्राम पंचायत धौरगांव के सरपंच पद के लिए मतदान संपन्न हुआ। निर्वाचन की मतगणना 9 जनवरी 2023 को जनपद पंचायत मंडला के सभाकक्ष में आयोजित हुई। इस दौरान अभ्यर्थी मीराबाई सिंगौर को 604, तोसनी बाई को 281, मोहिनी बाई को 90 तथा नोटा 16 मत प्राप्त हुए। एडीएम मीना मसराम ने मीराबाई को सर्वाधिक मत प्राप्त होने पर ग्राम पंचायत धौरगाँव का सरपंच सम्यक रूप से निर्वाचित घोषित किया एवं प्रमाण पत्र वितरण किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post