Breaking

revanchal times new

जंगली जानवरों से लोगों को बचाया जाए - मोहन सिंह चंदेल..., जिन्होंने जंगल बचाया वे ही खामियाजा भुगत रहे हैं - राजा बघेल

 


दैनिक रेवांचल टाइम्स - सिवनी  विगत 3 माह के भीतर 6 -7 लोगों को बाघ के द्वारा हमला कर मारे जाने के विरोध में आज लाल माटी क्षेत्र के किसानों द्वारा अंबेडकर चौक में धरना दिया गया एवं मुख्य वन संरक्षक एवं जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।

           इस अवसर पर जिला पंचायत सिवनी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री मोहन सिंह चंदेल ने कहा कि विगत 3 माह के अंदर 7 लोग बाघ के हाथों मारे जा चुके हैं जिसमें ग्राम सतोसा ग्राम येरमा ग्राम करकोटी ग्राम बकरम पाठ ग्राम छीतापार ग्राम गोंडेगांव एवं हाल ही में ग्राम सिलोर के वीर सिंह सनोदिया की शेर के हमले में मृत्यु हो चुकी है। लोग अपने खेतों में जाने से डर रहे हैं जो जंगली जानवर पहले जंगलों में रहते थे वह अब गांव के अंदर और घर के अंदर घुस कर लोगों पर हमला कर रहे हैं इस तरह की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। और वन विभाग एवं जिला प्रशासन ऐसी घटना के उपरांत मुआवजा देकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री मान लेता है। इसीलिए आज हम लोग प्रशासन को चेतावनी देने आज यहां एकत्रित हुए हैं। हमारी मांग है कि मृतक के परिवार को ?5000000 का मुआवजा दिया जाए एवं एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए साथ ही जंगल एवं रहवासी क्षेत्र के बीच में 10 फीट ऊंची फेंसिंग कराई जावे और वन सीमा से लगे हुए क्षेत्र के किसानों को 24 घंटे बिजली दी जाए।

        प्रदेश कांग्रेस के सचिव राजा बघेल ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि इस इलाके के लोगों ने जल और जंगल को बचाया है जिसकी वजह से आज दुनिया भर के पर्यटक यहां पर आ रहे हैं परंतु सबसे ज्यादा खामियाजा यही के लोगों को उठाना पड़ रहा है। श्री बघेल ने सरकार से एक इस दिशा में शीघ्र पहल करने की मांग रखी।

           जिला पंचायत के सदस्य एवं किसान नेता श्री घनश्याम सनोदिया ने कहा कि हमारे किसान भाई वैसे ही अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं उसमें वन्य प्राणियों की समस्या एक नई चुनौती के रूप में हमारे सामने जहां एक तरफ हिरण संभल चीतर व जंगली सूअर इत्यादि से फसलों को क्षति पहुंच रही है वहीं पर बाघ के हमलों से हमारे लोगों की जान जा रही है उन्होंने आगाह किया कि बाघ का मूवमेंट और बढ़ सकता है।

           धरना कार्यक्रम को किसान नेता  हुकुमचंद सनोदिया शसंयोगिता सक्सेना श्री विनोद यादव डीडी वासनिक प्रोफ़ेसर बीसी यूके एवं ईश्वर सिंह राजपूत ने संबोधित किया।

      धरना के उपरांत समस्त उपस्थित लाल माटी किसान संघर्ष समिति के लोगों ने दक्षिण वन मंडल कार्यालय पहुंचकर मुख्य वन संरक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा एवं कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर सिवनी के नाम ज्ञापन सौंपा।

           इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत के उपाध्यक्ष बृजेश सिंह लल्लू बघेल विष्णु करोसिया  शिव सनोदिया संदीप चौहान राजिक अकील नंदू यादव  निर्मल निखारे डालचंद बर्वे जय प्रकाश परिहार  सुजीत गोदरे लामोजोती के सरपंच  कमलेश् सनोदिया चंद्रहास सनोदिया महेंद्र सिंह मोनू राय जितेन बघेल जनपद सदस्य रंजीत ठाकुर  सक्सेना जी सलाम कुरेशी  वी आर इनवाती जीएल भलावी जीवन सिंह चंदेल  हरि सिंह सिसोदिया  विश्राम समोदिया रंजीत बघेल राम नारायण रघुवंशी शिवदयाल पाल नीलेश विश्वकर्मा एवं श्री जगदीश सनोदिया सहित बड़ी मात्रा में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new