Breaking

revanchal times new

रपटाघाट में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता

 


 

मंडला 18 जनवरी 2023

            मुख्य नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपालिका सीमा क्षेत्रांतर्गत रपटा घाट में माई की रसोई उत्सव के दौरान नगरपालिका परिषद मंडला द्वारा बर्तन का उपयोग कराकर जीरो वेस्ट आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपरोक्त भण्डारे में स्टील के बर्तन एवं पत्ते से बने दोना का उपयोग किया गया एवं समितियों के समस्त सदस्यों से अपील की गई कि रपटा घाट में होने वाले भंडारे में जीरो वेस्ट आधारित  भंडारे का आयोजन करें। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक बैन का प्रचार-प्रसार किया गया। प्लास्टिक का उपयोग न करने की समझाईश भी दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post