Breaking

revanchal times new

अब आने-जाने की परेशानी हुई दूर - छोटू जनसुनवाई में दिव्यांग आवेदक को मिली ट्रायसाईकिल


 

मंडला 18 जनवरी 2023

            प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में पहुंचे ग्राम खापाकला निवासी  दिव्यांग छोटू कुशराम ने जिला प्रशासन को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए ट्रायसाईकल की मांग की। जिस पर जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग ने दिव्यांग आवेदक की समस्या को सुनते हुए संवेदनशीलता के साथ तत्काल निराकरण किया।  सामाजिक न्याय विभाग के पीयूष पांडे ने बताया कि 16 वर्षीय छोटू कुशराम के आवेदन पर औपचारिकताएं पूर्ण कर आवेदक छोटू कुशराम को ट्रायसाईकिल प्रदान की गई।

    छोटू कहते हैं कि दिव्यांग होने के कारण मुझे कहीं आने-जाने और चलने-फिरने में बहुत परेशानी होती थी। मैं अब ट्रायसायकिल मिलने से बहुत खुश हूं, मुझे कहीं भी आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। अब मैं आसानी से कहीं भी आ-जा सकता हूं। इसके लिए मैं जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग का धन्यवाद करता हूं।

Post a Comment

Previous Post Next Post