Breaking

revanchal times new

जिला पंचायत सदस्य कौशल्या मरावी ने वनरक्षक सुश्री नरेश्वरी धुर्वे का सम्मान किया गया



दैनिक रेवांचल टाइम्स - अंजनिया।ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज 2022-23 प्रतियोगिताओं में गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीतने पर वनरक्षक सुश्री नरेश्वरी धुर्वे का  जिला पंचायत सदस्य कौशल्या मरावी  के द्वारा पुष्पगुच्छ तथा शाल श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया गया।बताया जाता है दिल्ली में आयोजित अंतर्राज्यीय प्रतियोगिता में शक्ति उत्तोलन में स्वर्ण और भारोत्तोलन में रजत पदक जीता गया है। के सदस्यों ने वनरक्षक को आगे भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उम्दा प्रदर्शन करने को लेकर शुभकामनाएं प्रेषित की।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कौशल्या मरावी पत्रकार हनुमान तिवारी उपसरपंच विनोद पटेल,  आत्माराम झरिया, संजय जोशी, विशन परते ,आनंद मरावी ,शिव पटेल ,एंव वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post