BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गाली-गलौज करने पर चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, January 1, 2023

गाली-गलौज करने पर चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट



जबलपुर। सुहागी से पुराने घर की देखरेख करने रांझी पहुंचे युवक का देर रात क्षेत्र में रहने वाले 3 लोगों से पुराने विवाद की बात पर झगड़ा हो गया। आरोपियों ने एकराय होकर युवक के साथ जमकर मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। झगड़े की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में प्राथमिक कार्रवाई करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

टीआई रांझी सहदेवराम साहू ने बताया कि सरस्वती कॉलोनी सुहागी निवासी श्यामलाल पटैल 46 साल शनिवार रात अपने रांझी स्थित पुराने मकान पहुंचा था। श्यामलाल का पूरा परिवार सुहागी में रहता है और वह पेशे से ड्राइवर है। श्यामलाल पटैल रांझी से सुहागी वापस लौट रहा था, तभी झंडा चौक के पास हर्ष कोरी, विशाल कोरी, विपिन यादव और उसके साथी मिले और बेवजह विवाद करने लगे।



श्यामलाल के विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। हमला होते ही श्यामलाल जमीन पर गिर पड़ा और आरोपी मौके से भाग गए। प्राथमिक पूछताछ में मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि हमला करने वाले आरोपियों से बीते 8-10 पहले से विवाद था। आरोपियों ने योजना के तहत श्यामलाल से विवाद करते हुए चाकू से हमला किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने वारदात में शामिल एक युवक को हिरासत में ले लिया है, शेष 2 आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment