BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 7 जनवरी तक सामान्य अवकाश घोषित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, January 4, 2023

कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 7 जनवरी तक सामान्य अवकाश घोषित



दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला 4 जनवरी 2023अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों (शासकीय, अशासकीय, केन्द्रीय विद्यालय, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड, अनुदान प्राप्त) में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिये 7 जनवरी 2023 तक के लिये सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कक्षा नवमी से बारहवी तक के विद्यार्थियों के लिये विद्यालय लगने का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जाएंगी ताकि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र, छात्राओं के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। विद्यालयीन शैक्षणिक स्टॉफ निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। शासकीय विद्यालयों में आयोजित की जाने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं पूर्व से निर्धारित समय पर ही सम्पन्न की जाएंगी। यह आदेश तत्काल से प्रभावशील होगा।

No comments:

Post a Comment