रेवांचल टाईम्स - मंडला जिला वैसे तो बाहुल्य आदिवासी जिले के नाम से जाना और पहचाना जाता हैं और जब बात विकास की और महिलाओं की आए तो उन्हें भुला दिया जाता हैं, लेकिन मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं के विकास को सबसे पहले रखा हुआ हैं इसीलिए तो पंचायत में जनभागीदारी से लेकर के संवैधानिक पदों पर महिलाओं के लिए 50% आरक्षण तय कर रखा हैं। सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर के समय समय पर विभिन्न कार्यक्रम भी चलाए जाते रहते हैं। तभी तो आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले की कमान और शीर्ष पद पर महिलाओं को नियुक्त किया गया हैं मंडला जिले में कलेक्टर से लेकर अपर - कलेक्टर और जिला पंचायत अधिकारी से लेकर छोटे मोटे कार्यलाओं पर भी मुख्य पदों में महिलाओं को नियुक्त कर जिले की बागडोर को संभालें हुए है, इस गणतंत्र दिवस पर ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला जब जिले से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर करियागाव जहां पर गणतंत्र दिवस पर स्कूल परिसर में शिक्षकों के द्वारा सरपंच,उपसरपंच या किसी अन्य मनोनीत माननीय को छोड़ गांव की एक महिला से तिरंगा फहरवाया गया, क्योंकि जिस सरिता चौधरी नाम की महिला से तिरंगा फहरवाया गया वो महिला निरंतर महिलाओं के हित में बात करती हैं और गांव की महिलाओं की छोटी मोटी समस्याओं को अपने स्तर से निपटारा करती है, गांव में महिलाओं के लिए शिक्षा जैसी बुनयादी जरूरत हो या स्वास्थ्य या फिर गांव की साफ-सफाई को लेकर के जागरूकता फैलाने का काम हो या फिर शराब मुक्ति को लेकर के गांव वालों को जागरूक करने का काम सरकार की अन्य योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का काम भी सरिता चौधरी द्वारा निरंतर अपने दम और बलबूते पर अन्य सभी कामों को अंजाम दिया जा रहा हैं।
आत्मनिर्भरता की ओर एक पहल...
गांव वालों ने जहां कुछ साल पहले तक कूड़ा और कचरा फेक कर गंदगी का ढेर लगा रखा था वहा पर अब सरिता चौधरी की अगुवाई में हरिभरी सब्जियों को पैदा किया जा रहा हैं, जिस जगह पर डिस्पोजल और पॉलिथीन का कचरा फैला रहता था वहा पर अब जैविक खेती की जा रही है और हरी भरी सब्जियां उगाई जा रही है सब्जियों में हरी भाजी हो या टमाटर बैंगन हो या गोभी या अन्य कई प्रकार की सब्जी पैदा कर स्कूल में और आंगनवाड़ी के बच्चो के आहार में शामिल किया जा रहा हैं शेष बची सब्जी को गरीब और जरूरत मंद लोगों को निःशुल्क में बाट दी जाती है इसके बाद में जो कुछ शेष सब्जियां बच जाती है उनको बाजार में बेच कर बचत के पैसे अपने समूह के खाते पर डाल दिया जाता है। समूह की अध्यक्षय सरिता चौधरी की अगुवाई में समूह की अन्य महिलाओं ने जिसमें श्यामकली भवारे, माया रजक, रामबाई रजक, रुक्मणि साहू ,रजनी साहू आदि के द्वारा श्रमदान कर ट्रस्ट की अनुपयोगी जमीन को पहले तो कचरामुक्त साफ सफाई कर इस जमीन पर हरी भरी सब्जियां उगाने का निर्णय लिया गया सब्जियों को मवेशी से बचाने के लिए फेसिंग करवाया गया और साथ में इस जमीन पर ट्यूबबेल खुदवाया गया और सब्जियों की सिंचाई की जिम्मेदारी समूह की महिलाओं को सौंपी गई। जिसमें उन्हें अच्छी आमदनी मिल रही है और महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।
गांव की महिलाओं को निरक्षरता से आजादी दिलाने का काम...
समूह की अध्यक्ष्य सरिता चौधरी के द्वारा समय समय पर गांव में ही अपने घर पर बैठक कर निरक्षर महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाता हैं और गांव की अनपढ़ और बिना पढ़ी लिखी महिलाओं को निरक्षरता से आजादी दिलाने का काम किया जाता रहता हैं।
शराब मुक्ति को लेकर गांव में जागरूकता फैलाना....
समूह की महिलाओं के द्वारा बतलाया गया सरिता चौधरी की अगुवाई में समय - समय पर स्थानीय पुलिस की मदद से भी गांव में शराब मुक्ति को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता रहता हैं शराब से होने वालें नुकसान और परेशानी को लेकर भी लोगों को जागरूक करने का भी काम समूह की सभी महिलाओं द्वारा किया जाता रहता है।।
गांव में हरियाली को लेकर पेड़ पौधे लगाने का काम हो या पोषण वाटिका का काम..
गांव में हरियाली को लेकर के पेड़ पौधे लगाने का काम भी समूह की महिलाओं के द्वारा निरंतर किया जा रहा हैं और पोषण वाटिका तैयार कर हरी भरी सब्जियां भी उगाई जा रही हैं।
वही गांव में पानी की जरूरत को लेकर भी गर्मी के दिनों में समूह की महिलाओं के द्वारा गांव के समीप से गुजरने वाली मटियारी नदी पर मिट्टी बंधान का कार्य किया गया था जिसकी जानकारी जब जिले की कलेक्टर मेडम को सोशल मीडिया के माध्यम से लगी तो मंडला कलेक्टर हर्षिका सिंह के द्वारा पीआरओ के माध्यम से अपनी ऑफिशियल आईडी पर शुभकामनाएं और धन्यवाद प्रेषित किया गया था।।
74वें गणतंत्र पर गांव के गरीब बच्चों और जरूरतमंद बच्चों को ड्रेस वितरण किया गया..
इस गणतंत्र दिवस पर गांव के ही कुछ ऐसे बच्चे थे जिनकी ड्रेस या तो फट चुकी थी या बहुत पुरानी हो गई थी और बच्चों के माता पिता ड्रेस लेने में सक्षम नहीं थे ऐसे बच्चों की स्कूल शिक्षक के माध्यम से पहचान कर समूह की अध्यक्ष सरिता चौधरी के द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर निःशुल स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया।





.jpeg)
No comments:
Post a Comment