BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
50 हजार की रिश्वत लेते महिला इंस्पेक्टर पकड़ाई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 2, 2023

50 हजार की रिश्वत लेते महिला इंस्पेक्टर पकड़ाई



पन्ना। मध्य प्रदेश में नए साल के पहले दिन ही रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। सागर लोकायुक्त पुलिस ने रविवार की शाम पन्ना जिले में बड़ी कार्रवाई की है। यहां देवेंद्र नगर थाना प्रभारी ज्योति सिंह सिकरवार को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते ट्रैप किया है। हालांकि, टीआई लोकायुक्त के चंगुल से छूटकर फरार हो गई। आरोपी टीआई ने एफआईआर में नाम काटने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।
क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, पन्ना जिले के देवेंद्र नगर के ग्राम दमन टोला में गोली चलने की वारदात हुई थी। गोली चलने से तीन लोग घायल हुए थे। आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने विजय यादव को भी आरोपी बनाया था।

इस मामले में थाना प्रभारी देवेंद्र नगर ज्योति सिंह सिकरवार और हवलदार अमर सिंह द्वारा एफआईआर से नाम काटने के एवज में एक लाख रुपए की गई। इसके बाद सौदा 50 हजार रुपए में तय हुआ। रिश्वत लेने के लिए रविवार का दिन तय हुआ था। इसकी शिकायत पीड़ित विजय यादव ने लोकायुक्त पुलिस सागर से शिकायत कर दी।
रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

लोकायुक्त की टीम ने शिकायत की जांच करवाई, जिसमें सही पाई गई। इसके बाद फरियादी को केमिकल लगे नोट देकर को भेजा गया। रविवार को जैसे ही देवेंद्र नगर थाना प्रभारी ज्योति सिंह सिकरवार ने प्रधान आरक्षक अमर सिंह के माध्यम से अपने निवास पर रिश्वत की राशि ली। इसी दौरान लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर दबोच लिया।
टीआई को मारा चांटा

लोकायुक्त पुलिस ने जब आगे की कार्रवाई करने के लिए थाना प्रभारी ज्योति सिंह सिकरवार थाने चलने को कहा तो टीआई ने मना कर दिया और अभद्र व्यवहार करते हुए विवाद शुरू कर दिया। विवाद होने पर लोकायुक्त निरीक्षक मंजू सिंह ने टीआई को एक चांटा मार दिया और पुलिस थाना लेकर पहुंची। इसी बीच मौका पाकर प्रधान आरक्षक अमर सिंह चकमा देकर फरार हो गया।

इधर, टीआई को चांटा मारने पर देवेंद्र नगर थाना पुलिस के स्टाफ और लोकायुक्त पुलिस में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि दोनों के बीच मारपीट की घटना हो गई। घटना के बाद थाना प्रभारी ज्योति सिंह सिकरवार भी वहां से फरार हो गई। फिलहाल, लोकायुक्त पुलिस ने जिले के एसपी और वरिष्ठ अधिकारियों को मामले में जानकारी दी है।

No comments:

Post a Comment