BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
निषादराज भवन में आयोजित हुआ एलिम्को शिविर, 3 को नैनपुर में विशेषज्ञ ने किया वृद्धों एवं दिव्यांगजनों का परीक्षण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 2, 2023

निषादराज भवन में आयोजित हुआ एलिम्को शिविर, 3 को नैनपुर में विशेषज्ञ ने किया वृद्धों एवं दिव्यांगजनों का परीक्षण

 





 

मंडला 2 जनवरी 2023

            सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के तत्वाधान में 2 से 6 जनवरी तक अलग-अलग जनपदों में एलिम्को शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 2 जनवरी को जनपद पंचायत मंडला के अंतर्गत एलिम्को शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला मुख्यालय के निषादराज भवन में प्रातः 10:30 बजे से शुरू हुआ। शिविर में दिव्यांगजनों के अलग-अलग प्रकार के परीक्षण के लिए विशेषज्ञ उपस्थित हुए। निषादराज भवन में वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के लिए पंजीयन काउंटर एवं परीक्षण काउंटर बनाए गए। विशेषज्ञों ने वृद्ध एवं दिव्यांगजनों की समस्याओं के आधार पर उनका परीक्षण करते हुए जरूरी मार्गदर्शन दिया। शिविर में 236 वृद्ध एवं दिव्यांगजनों का पंजीयन हुआ जिसमें श्रवण यंत्र के लिए 30 का चिन्हांकन, वयोश्री योजना के अंतर्गत 40 का पंजीयन तथा 85 दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए चिन्हित हुए।

 

शिविरों का तारीखवार कार्यक्रम

 

            एलिम्को शिविर 3 जनवरी को जनपद पंचायत नैनपुर एवं नगरपालिका नैनपुर, 4 जनवरी को जनपद पंचायत बिछिया, जनपद पंचायत मवई एवं नगर परिषद बिछिया, 5 जनवरी को जनपद पंचायत घुघरी एवं जनपद पंचायत मोहगांव तथा 6 जनवरी को जनपद पंचायत निवास

, जनपद पंचायत बीजाडांडी, जनपद पंचायत नारायणगंज एवं नगर परिषद निवास में लगाए जाएंगे।

            उपसंचालक ने निर्देशित किया है कि प्रस्तावित उपरोक्त शिविरों में भारत सरकार की एडिप योजना अन्तर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु परीक्षण के समय दिव्यांगजन द्वारा पात्रता के लिए पहचान प्रमाण पत्र में आधार कार्ड, मतदाता कार्ड, राशन, बीपीएल कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, दिव्यांगता प्रमाण में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता का प्रमाण पत्र, आर्थिक पात्रता में जिनकी सभी स्त्रोतों से मासिक आय 22500 रूपए प्रतिमाह से कम हो, वह राजस्व विभाग, सांसद (एमपी), विधायक (एमएलए) या ग्राम प्रधान द्वारा प्रदत्त आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। 1 पासपोर्ट साईज फोटो भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु परीक्षण के समय वरिष्ठजनों द्वारा पात्रता के लिए पहचान प्रमाण में आधार कार्ड या आधार कार्ड के लिए आवेदन (आधार नामांकन पावती) यदि लाभार्थी के पास आधार कार्ड नहीं है तो पहचान के उद्देश्य के लिए निर्देशित पहचान दस्तावेजों में से कोई भी स्वीकार्य है। आर्थिक पात्रता में लाभार्थी नीचे वर्णित दस्तावेजों में से किसी एक की छायाप्रति प्रस्तुत एवं जमा कर सकता है। बीपीएल कार्ड व सीनियर सिटिजन पेंशन कार्ड का प्रमाण पत्र जो कि जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया हो, मनरेगा कार्ड या इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना या राष्ट्रीय सामाजिक सहायक कार्यक्रम अथवा राज्य व केन्द्रशासित प्रदेश की किसी अन्य पेंशन योजना के तहत बीपीएल श्रेणी से संबंधित वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने का प्रमाण पत्र। बीपीएल श्रेणी के अलावा अन्य वरिष्ठ नागरिक जिनकी सभी स्त्रोतों से मासिक आय रूपये 15 हजार रूपए प्रतिमाह से कम हो वह राजस्व विभाग, सांसद, विधायक या ग्राम प्रधान द्वारा प्रदत्त आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। आवासीय प्रमाण हेतु आधार कार्ड, वोटर कार्ड, आईडी कार्ड, राशन कार्ड जिसमें सीनियर सिटिजन की जन्मतिथि का उल्लेख हो।

No comments:

Post a Comment