BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वर्ष 2023 मोटे अनाजों के लिए अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित आयोजन से संबंधित औपचारिक शुभारंभ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, January 4, 2023

वर्ष 2023 मोटे अनाजों के लिए अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित आयोजन से संबंधित औपचारिक शुभारंभ




 

मंडला 4 जनवरी 2023

            वर्ष 2023 को मोटे अनाज बाजरा, ज्वार आदि के लिए अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया गया है। इसी क्रम में उप संचालक कृषि ने समय-सीमा बैठक में अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के अवसर पर साल भर आयोजित की जाने वाली माहवार गतिविधियों की पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा एवं मोटे अनाजों के लिए घोषित करने के अंतर्गत उद्देश्य, स्लोगन तथा प्रचार-प्रसार से जुड़ी गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। मंडला जिले में 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच मोटे अनाजों के संबंध में सप्ताह भर आयोजन होंगे। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आयोजनों का दीप प्रज्ज्वलन कर औपचारिक शुभारंभ किया।

 

सरकारी कार्यक्रमों में करें कोदो-कुटकी उत्पादों का प्रयोग

 

            कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्ष 2023 को मोटे अनाजों के लिए अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया गया है। अतः सभी जिलाधिकारी सभी प्रकार के शासकीय बैठकों, कार्यक्रमों एवं अपने कार्यालय में भी कोदो-कुटकी के उत्पादों का प्रयोग सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान कृषि विभाग के तत्वाधान में वर्ष भर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के केलेंडर का विमोचन भी किया गया।

No comments:

Post a Comment