BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खेलो इंडिया यूथ गेम्स: 2 को प्रातः 10 बजे होगी ओपनिंग सेरेमनी 2 से 4 फरवरी तक होगी गतका की प्रतियोगिताएं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, January 29, 2023

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: 2 को प्रातः 10 बजे होगी ओपनिंग सेरेमनी 2 से 4 फरवरी तक होगी गतका की प्रतियोगिताएं

 


 

मण्डला 29 जनवरी 2023

                खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत मंडला में 2 से 4 फरवरी तक पंजाबी खेल गतका का आयोजन हो रहा है। इसी प्रकार 8 से 10 फरवरी तक उत्तर-पूर्व क्षेत्र का थांगता आयोजित होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार 2 फरवरी को प्रातः 10 बजे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत मंडला में होने वाली प्रतियोगिताओं की ओपनिंग सेरेमनी होगी। 2 फरवरी को प्रातः 11:30 बजे से महिला वर्ग के मैच प्रारंभ होंगे, जो दोपहर 1:30 बजे तक लंच तक जारी रहेंगे। दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक लंच ब्रेक होगा। दोपहर 2:30 बजे से महिला एवं पुरूष वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। शाम 5 बजे पहले दिन की स्पर्धाएं समाप्त होंगी। 3 फरवरी को क्वालीफायर राऊँड प्रारंभ होंगे जिसके अंतर्गत महिला एवं पुरूष वर्ग के मैच होंगे। 3 फरवरी तक शाम 4:30 बजे तक महिला एवं पुरूष वर्ग के अलग-अलग स्तर के मैच होंगे। 4 फरवरी को प्रातः 10 बजे से सेमी फाईनल राउंड प्रारंभ होंगे। फाईनल राउंड दोपहर 12:30 बजे से प्रारंभ होंगे। लंच ब्रेक के बाद पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम होगा।

No comments:

Post a Comment