BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जबलपुर में वाहन चारी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर को चौकी मनेरी पुलिस ने किया को गिरफ्तार, चोर से 04 वाहन किये गये बरामद... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, January 27, 2023

जबलपुर में वाहन चारी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर को चौकी मनेरी पुलिस ने किया को गिरफ्तार, चोर से 04 वाहन किये गये बरामद...



रेवांचल टाईम्स - मंडला पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत द्वारा समस्‍त थाना व चौकी प्रभारियों को चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने व चोरी की गतिविधियों में संलिप्त बदमाशो के विरूध्द सख्‍त वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। एसपी ने थाना प्रभाररियों से मुखबिर तंत्र को मजबूत कर चोरी की वारदातों का खुलासा करने के भी  निर्देश  दिये है। मंडला पुलिस द्वारा दो अलग अलग थाना द्वारा कार्यवाही कर चोरो को  पकडने में एवं चोरी गये माल को बरामद करने में सफलता प्राप्‍त की है।


चौकी मनेरी अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर के निर्देश एवं एसडीओपी निवास आंकाक्षा परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजाडांडी निरीक्षक सत्तुराम मरावी द्वारा चोरो की धर पकड़कर हेतु टीम गठित किया गया । दिनांक 27/01/2023 क्षेत्र प्रभण के दौरान चौकी मनेरी क्षेत्र में संदिग्‍ध व्‍यक्ति जो मोटर सायकल लिये हुए है की सूचना प्राप्‍त हुई। चौकी मनेरी पुलिस द्वारा उक्‍त बताये हुए स्‍थान में पहुंच एक व्यक्ति जो काले रंग की मो.सा. सुपर स्पेलेण्डर लिये मिला जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा उसे रोककर मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ किया जो आरोपी ने उक्त मो.सा. को दिनांक 26/01/2023 को तिलवारा घाट से चोरी करना बताया। आरोपी ने पूछताछ में विगत करीबन एक माह पहले तिलवारा घाट से होण्डा साइन, पेशन प्रो एँव स्पेलेण्डर मो.सा. को चोरी करना बताया। उक्त चोरी की गयी मो.सा. को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। चोरी की गयी मो.सा. के संबंध में थाना तिलवारा जिला जबलपुर से संपर्क किया गया जो थाना तिलवारा में उक्त मो.सा. की चोरी के संबंध में अलग अलग अपराध पंजीबध्द पाया गया। 

बरामद मशरूकाः- 

1. सुपर स्पेलेण्डर जिसका इंजन नं. जेए05ईसीएफ9जी35223 कीमती करीबन 70,000 रूपये 

2. होण्डा साइन मो.सा. जिसका इंजन नं. जेसी73टी0016241 कीमती करीबन 90,000 रूपये 

3. पेशन प्रो मो.सा. जिसका चैचिंस नं. एमबीएलएचए10एडब्लुडीएचके88456 कीमती करीबन 80,000 रूपये 

4. स्पेलेण्डर प्रो मो.सा. जिसके इँजन नं. एंव चेचिस नं. खिसे हुये हैं तथा मो.सा. के टायरों के रिंग में लाल रंग का स्टीकर लगा हुआ कीमती करीबन 60,000 रूपये 

नाम आरोपी किशन उर्फ आशीष झारिया पिता श्यामलाल झारिया उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पौड़ी पुलिस चौकी पिण्डरई थाना नैनपुर जिला मण्डला

थाना प्रभारी सत्तुराम मरावी थाना बीजाडांडी , उनि पंकज विश्वकर्मा चौकी मनेरी , प्रआर. नारायण, प्रआर. प्रकाश, आर. अनुपम तिवारी , आर. उमेश पटेल , सैनिक योगेश पटेल , सैनिक यजुवेन्द्र चौहान, आर. सुरेश भटेरे, आर. सूर्यचंद्र बघेल (साइवर सेल), की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment