रेवांचल टाईम्स - मोहगांव पुलिस ने माल के साथ चोर को भी पकड़ा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.01.2023 को प्रार्थी थाना मोहगाव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24 एवं 25 जनवरी के दरमियानी रात अज्ञात चोर द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय रैयगांव के सामने का दरवाजे के में लगे चैनल गेट का ताला तोड़कर मीटिंग हाल के कमरा में रखे 43 इंच टेलीविजन, तीन नग कूलर व पास ही छोटे कमरा में acer कम्पनी का कम्प्यूटर, मॉनीटर, प्रिंटर CANON कम्पनी, काले रंग के बैग में एक लेपटॉप एचपी कम्पनी, फ्रिगर प्रिन्ट डिवाईस साऊड बाक्स दो नग एवं 03 व्हील चेयर चोरी कर ले गये है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मोहगांव में अपने 19/2023 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध कर लगातार चोरी गये सामान एवं अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी की गई।
पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री यशपाल सिंह राजपूत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री गजेन्द्र कंवर, अनुविभागीय अधिकारी (पु.) निवास सुश्री आकाक्षा परस्ते के मार्ग दर्शन व दिशा निर्देशन पर थाना मोहगांव की पुलिस टीम गठित कर चोरी गये सामान एवं अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी की गई। तलाश पतासाजी दौरान आरोपी (01) दिलीप पिता रमेश यादव उम्र 20 साल (02) प्रदीप पिता रमेश सोनवानी उम्र 25 साल (03) नयन पिता रामकुमार गोटिया उम्र 19 साल सभी निवासी बड़ी खैरी थाना कोतवाली मण्डला को अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल किये जो आरोपियों के कब्जे से चोरी गये सामान एवं घटना के लिए प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया। उपरोक्त चोरी गये सामान की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना मोहगांव में पदस्थ निरी, विजय सिंह ठाकुर, उनि कुंवर बिसेन, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, प्र. आर. मोहन कुडापे, माखन वरकड़े, आरक्षक आशीष तेकाम महिला आरक्षक सुचित्रा आर्मो, चालक आरक्षक रेवा मरावी द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।

No comments:
Post a Comment