BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चित्रकारों को सिखाई गई गोंडी पेंटिंग की विभिन्न शैलियाँ रजा कला वीथिका में आयोजित की गई कार्यशाला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, December 18, 2022

चित्रकारों को सिखाई गई गोंडी पेंटिंग की विभिन्न शैलियाँ रजा कला वीथिका में आयोजित की गई कार्यशाला

 





 

मंडला 18 दिसम्बर 2022

                जिले में गोंडी पेंटिंग को बढ़ावा देने हेतु एवं अन्य चित्र कलाकारों को गोंडी चित्रकला के साथ जोड़ने के उद्देश्य से ज़िला प्रशासन द्वारा रजा कला वीथिका परिसर में कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को गोंडी कला की संस्कृति तथा गोंडी पेंटिंग की विभिन्न शैलियों के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यशाला में एमजीएन फेलो कृति सिंघई, नाबार्ड, खादी ग्रामोद्योग और रेशम विभाग से अधिकारी उपस्थित रहे।

                कार्यशाला में ग्रामीण विकास एवं महिला उत्थान संस्थान से रामकुमार सिंगोर द्वारा प्रतिभागियों को मंडला ज़िले के इतिहास एवं गोंडी कला की संस्कृति के बारे में परिचित करवाया गया। इसी क्रम में ज़िले के प्रसिद्ध गोंडी कलाकार उत्तम परतेति एवं अनूप परतेति द्वारा प्रतिभागियों को गोंडी कला की विभिन्न शैलियों के बारे में परिचित करवाया गया एवं गोंडी कला से जुड़ी हुई रीतियों एवं ट्राइबल कल्चर से जुड़ी हुई इस कला की बारीकियों के बारे में बताया गया। उत्तम परतेति द्वारा कला का एक नमूना बनाया गया और प्रतिभागियों को सुझाव दिया गया के वो विभिन्न शैलियों का उपयोग करें और फ्री हैंड से पेंटिंग बनाएँ, लेकिन उनकी पेंटिंग नमूने से अलग हो, ताकि वो अपने मन और अपनी रचनात्मकता के अनुसार इस कला को सीखें। इस कार्यशाला में लगभग 40 प्रतिभागी रहे, जिसमें स्कूल कॉलेज के बच्चे एवं बड़ों ने समान रूप से रुचि दिखाई। इस कार्यशाला में प्रतिभागियों द्वारा पोस्टकार्ड, ग्रीटिंग कार्ड, मटके, पेपर वेट आदि उत्पाद बनाए गए।

No comments:

Post a Comment