BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जनपद सीईओ चेतना पाटिल ने भ्रष्टाचार में लिप्त उपयंत्री मुकेश पटेल प्रभारी सचिव और रोजगार सहायक सचिव की संविदा सेवा समाप्त करने के लिए जिला पंचायत सीईओ को लिखा पत्र - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 26, 2022

जनपद सीईओ चेतना पाटिल ने भ्रष्टाचार में लिप्त उपयंत्री मुकेश पटेल प्रभारी सचिव और रोजगार सहायक सचिव की संविदा सेवा समाप्त करने के लिए जिला पंचायत सीईओ को लिखा पत्र













दैनिक रेवांचल टाइम्स  - डिंडोरी   डिंडोरी जिला आदिवासी बाहुल्य जिला माना जाता है जहां मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिलों में रोजगार के लिए अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं जहां मनरेगा अंतर्गत अनेक निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं लेकिन हम बात कर रहे हैं मेहंदवानी विकासखंड ग्राम पंचायत भुरका की जहां मनरेगा अंतर्गत चेक डैम निर्माण कार्य पर जमकर भ्रष्टाचार का खेल खेला गया है निर्माण कार्यों में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार वैसे तो जिले में आम बात है पंचायतों में खुलकर चल रहे भ्रष्टाचार को अब तक संरक्षण मिलता रहा है जिसके चलते पंचायतों में बैखोफ भ्रष्टाचार जारी है सीईओ जनपद पंचायत मेहंदवानी चेतना पाटिल ने इसी तरह की एक मामले में जांच के उपरांत उपयंत्री मुकेश पटेल रोजगार सहायक अमरीश परस्ते तथा प्रभारी सचिव की संविदा सेवा समाप्ति की अनुशंसा करते हुए जिला पंचायत को पत्र भेजा है जिसके बाद जिले भर में सरपंच सचिव से लेकर उपयंत्री ओं में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार में लिप्त सरपंच सचिव रोजगार सहायक की बोलती भी बंद हो चुकी है मेहंदवानी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत भुरका मे मनरेगा अंतर्गत चेक डैम निर्माण कार्य के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार की होली खेली गई है गुणवत्ता ही निर्माण कार्य करा कर लाखों रुपए सरपंच सचिव उपयंत्री मुकेश पटेल द्वारा शासन की राशि डकार ली गई है अनुपयुक्त स्थल पर मनमानी निर्माण कार्य कर राशि का बंदरबांट कर लिया गया है इसी तरह ग्राम पंचायत भुरका ने बंदरा बैगानाला बगली में 12 लाख रुपए की लागत से निर्मित चेक डैम की घटिया गुणवत्ता और साइड वाल बनाए बिना पूरी राशि का आहरण किए जाने की खबर सूत्रों से प्राप्त की गई थी इस संबंध में जनपद सीईओ सहित मनरेगा के अधिकारियों से लगातार जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई थी उक्त मामले में जांच के बाद वित्तीय अनियमितताएं प्रमाणित पाई गई जिसके चलते जनपद पंचायत  मेहंदवानी द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडोरी को पत्र के द्वारा मनरेगा योजना अंतर्गत बदरा बैगा नाला बगली ग्राम पंचायत भुरका के चेक डैम निर्माण पर भारी भ्रष्टाचार किए जाने के संबंध में जांच प्रतिवेदन का हवाला देते हुए ग्राम रोजगार सहायक अमरीश सिंह परस्ते प्रभारी सचिव एवं उपयंत्री मुकेश पटेल की संविदा समाप्ति की कार्यवाही किए जाने की अनुशंसा की गई है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वैसे तो उपयंत्री मुकेश पटेल हमेशा से ही विवादों में घिरे हैं अगर सही तरह से जांच की जाए तो उपयंत्री मुकेश पटेल के कई काले कारनामे खुलकर सामने आ सकते हैं सीईओ जनपद पंचायत मेहंदवानी द्वारा उक्त मामले में विधिवत जांच करवा कर जांच प्रतिवेदन के आधार पर उक्त जिम्मेदार व्यक्तियों को वित्तीय अनियमितता का दोषी पाए जाने की पुष्टि के आधार पर इनकी संविदा सेवा समाप्ति के अनुशंसा सीईओ जिला पंचायत डिंडोरी से की गई है जानकारों के अनुसार उक्त पत्र के आधार पर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध शीघ्र ही जिला पंचायत द्वारा कार्यवाही किया जाना संभव है इस कार्यवाही के होने से जिले में खुलेआम भ्रष्टाचार के मामलों में थोड़ा बहुत अंकुश लगने की उम्मीद आमजन को भी है लेकिन अभी इस मामले में कुछ भी नहीं कहां जा सकता अब तो देखना यह है कि दोषियों पर कार्यवाही होती है या उच्च अधिकारियों द्वारा खानापूर्ति कर कर यूं ही कार्यवाही को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा यह तो अपने आप में एक अहम सवाल है


दैनिक रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:

Post a Comment