BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राज्य एवं संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता पर पुरस्कार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 30, 2022

राज्य एवं संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता पर पुरस्कार



 

मंडला 30 दिसम्बर 2022

                राज्य लोक सेवा आयोग एवं संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता पुरस्कार योजना 2012 के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिक के 45 वर्ष तक की आयु के पुत्र-पुत्रियों को राज्य लोक सेवा आयोग अथवा संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में विभिन्न स्तर पर चयनित होने पर प्रोत्साहन राशि देय है। पात्रता अंतर्गत वैध परिचय-पत्र धारी श्रमिक के 45 वर्ष तक की आयु के पुत्र-पुत्री।

                मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में प्रारंभिक परीक्षा में 15 हजार रूपए का पुरूस्कार, मुख्य परीक्षा में रूपये 25 हजार तथा संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 25 हजार रूपए तथा मुख्य परीक्षा में 50 हजार रूपए का पुरूस्कार देय है। उपरोक्त लाभ परीक्षा के एक स्तर पर चयनित होने पर जीवनकाल में एक बार प्रदान किया जायेगा। यदि आवेदक द्वारा राज्य लोकसेवा आयोग के विभिन्न स्तरों हेतु योजनांतर्गत लाभ प्राप्त किया गया हो तथा संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भी चयन हुआ हो तो, संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयन हेतु भी लाभ प्राप्त करने का अधिकारी होगा। आवेदन प्रस्तुत करने की समय-सीमा परीक्षा के परिणाम घोषित होने के 6 माह अर्थात 180 कार्य दिवस तक है। स्वीकृति हेतु पदाभिहित अधिकारी सहायक श्रमायुक्त, श्रम पदाधिकारी, सहायक श्रम पदाधिकारी हैं। आवेदन जिला श्रम कार्यालय में किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment