BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
उपार्जन की तैयारियों को पूर्ण करें - हर्षिका सिंह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 1, 2022

उपार्जन की तैयारियों को पूर्ण करें - हर्षिका सिंह





 

मंडला 1 दिसम्बर 2022

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बिछिया क्षेत्र के भ्रमण के दौरान माधोपुर एवं अंजनिया के उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन केंद्र की तैयारियों का जायजा लेते हुए बारदाने, तौल मशीन, स्टैंसिल आदि की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उपार्जन के लिए पहुंचे किसानों से बातचीत करते हुए उनका फीडबैक लिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र में पंजीकृत किसानों की संख्या तथा उपार्जन के लिए प्रतिदिन किए जाने वाले एसएमएस के बारे में जानकारी ली।

 

आवारा पशुओं के मालिकों पर जुर्माना लगाएं ग्रामसभा

 

                कलेक्टर से अंजनिया उपार्जन केन्द्र क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय क्षेत्र में आवारा पशुओं द्वारा फसल नुकसान की परेशानी को बताया। कलेक्टर ने क्षेत्र के सरपंच को निर्देशित किया कि स्थानीय पशुपालकों के साथ बैठक करें तथा उन्हें समझाएं। ग्रामसभा में पशुपालकों से आवश्यक सहमति का प्रस्ताव पारित करें तथा उल्लंघन की स्थिति में पशुपालकों पर 1000 रूपए तक का जुर्माना लगाएं। कलेक्टर ने इस दौरान पशुपालन विभाग को भी आवश्यक निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment