BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों का सीएम ने किया सम्मान पुष्पगुच्छ देकर दी बधाई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 3, 2022

सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों का सीएम ने किया सम्मान पुष्पगुच्छ देकर दी बधाई



 

मंडला 3 दिसम्बर 2022

                शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आकस्मिक मंडला दौरे पर उनके अलग-अलग रूप दिखे। उन्होंने जहां एक ओर लापरवाह अधिकारियों को मौके पर ही सबक सिखाया। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन के कर्मठ अधिकारियों का सम्मान भी किया। कन्या छात्रावासों के निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने अधिकारियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए बधाई दी और पीठ थपथपाई। मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एसएस मरावी, कार्यपालन यंत्री पीआईयू जीपी पटले और वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अखिलेश नेटी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने एसडीएम बिछिया सुलेखा उईके, नायब तहसीलदार बिछिया शीतल चंद्रवंशी, एआरसीएस राजेश उईके, उप निरीक्षक नक्सल शाखा उपेन्द्र दुबे के कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment