BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सीएम का औचक निरीक्षण अपडेट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 3, 2022

सीएम का औचक निरीक्षण अपडेट




डिंडोरी-  शाहपुरा के बिलगाव बांध के निरीक्षण में सीएम शिवराज ने पाई घोर अनियमितताएं।

 बांध से सम्बंधित कार्यपालन यंत्री वंश कुमार सांड्या एसडीओ महेंद्र कुमार रोहितास उपयंत्री एस के चौधरी को सीएम ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित...अचानक प्रदेश के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पहुंचे डिंडौरी

बांध निर्माण के दौरान लापरवाही बरतने की मिली थी शिकायत:

बताया जा रहा है कि, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बांध निर्माण के दौरान लापरवाही बरतने की शिकायत मिली थी। इसीलिए मुख्यमंत्री शिवराज अचानक ही आज इंस्पेक्शन करने पहुंच गए और मौके पर ही जल संसाधन एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, एसडीओ और सब इंजीनियर को निलंबित कर दिया।

किसी भी लापरवाही बरतने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा: CM

साथ ही सीएम शिवराज ने निरीक्षण के दौरान जलाशय निर्माण कार्य सहित नहर निर्माण कार्य की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि, किसी भी लापरवाही बरतने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष किसानों द्वारा खेतों में नहर का पानी रिस कर भरने सहित अन्य समस्याएं भी रखी गई।

जानकारी के लिए बता दें, बैतूल में मुख्यमंत्री को काम में लापरवाही की शिकायतें मिली थीं। लोगों ने सीएमएचओ तिवारी, खनिज अधिकारी ज्ञानेश्वर तिवारी और जेई पवन और साईं खेड़ा जेई के खिलाफ शिकायत की थी। जिसके बाद सीएम ने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था।


No comments:

Post a Comment