BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम पंचायत रेवाड़ा में चल रहा धडल्ले से जुआ, संगठन की आड़ में खिला रहे है जुआ... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, December 25, 2022

ग्राम पंचायत रेवाड़ा में चल रहा धडल्ले से जुआ, संगठन की आड़ में खिला रहे है जुआ...



रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में इन दिनों जगह जगह जुआड़ियों का अड्डा बन हुआ है जिले का ऐसा कोई विकास खण्ड न जहाँ पर जुआ सट्टा जैसे सामजिक बुराई वाले खेल न चल रहे है वही जिनको इन्हें रोकने की जिम्मेदारी दी गई है वह भी इन्हें मौन सहमति प्रदान कर आर्थिक लाभ अर्जित कर रही है और नाल काटने वाले और पुलिस विभाग की तो निकल पड़ी है और खिलाड़ी दिन व दिन कर्ज से ग्रसित नजर आ रहे हैं पर किसी को क्या जिनको खेलना है वह खेल रहा है जिनको खिलाना है वह इन खिलाड़ियों की व्यवस्थाओं पर ध्यान देकर खिला रहा और जिनको रोकना की जिम्मेदारी दी वो इन्हें सुरक्षा प्रदान कर रही है वाह क्या बात है इस जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का कोई जबाब ही नही है। जहाँ गरीब आदिवासियों की गाढ़ी कमाई से  लाख पति हो रहे है जुआ बाज सब गांधी जी तीन बन्दरों की तरह बैठ सब देख रहे है।


 वही जानकारी के अनुसार वर्तमान समय प्रदेश के मुखिया को जानकारी है कि अपराधियों पर लगाम लग चुकी है मगर नैनपुर नगर में चैन से खुलकर जुआ चल रहा है। जिसमें गरीब आदिवासी परिवार लूट रहे है। और प्रशासन मजा ले रहा है इसी तर्ज पर ग्राम रेवाड़ा में तीरथ पटेल और कुछ नेनपुर के नामी ग्रामी लोग जो ग्राम रेवाड़ा में जुआ का खेल,चला रहे है वही जमकर माल़ भी कमा रहे हैं। पर जिम्मेदार विभाग कहता है की यहाँ कुछ नही हो रहा है। 


मोहल्ले और रेवाड़ा ग्राम में चल रहा है जुआ 


      वही जानकारी के अनुसार इन दिनों  ग्राम रेवाड़ा में जुआड़ियों का जमावड़ा देखा जा सकता है और जुआ जैसे खेल जमके चल रहा है इन में लगी हुई भीड़ और जमावड़ा देखने से ऐसा प्रतीत होता है की कि जल्दी से नैनपुर का लोकप्रिय खेल निर्धारित करना होगा दूर-दूर से इस खेल के लिए आ रहे हैं खिलाड़ी इन खिलाड़ियों को लाने और ले जाने की भी व्यवस्था व्यवस्थापक द्वारा की जाती है खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए भी खास ध्यान रखा जाता है 


ग्राम रेवाड़ा में खुला खेल जिसमें नामचीन संगठन के लोग शामिल


ग्राम रेवाड़ा जुआ का खुला खेल चालू है जिसमें एक रात में लाखों का खेल चल रहा हैं। मगर प्रशासन की पकड़ से केसे दूर है जो कि समझ से परे है। वही खिलाड़ियों का विशेष ध्यान दिया जाता है, साथ सुरक्षा के साथ साथ खिलाड़ी की हर फरमाइश पूरी की जाती है। तो उन्हें जगह पर ही हर शौक भी पूरा करवाया जाता है जब इतनी व्यवस्थाएं खिलाड़ियों को मिलेगी तो फिर शायद ही खिलाड़ी खेल के प्रति हीन भावना रखेगा। बल्कि उसे खेल के प्रति और उत्साह मिलता है और अच्छी और लंबी पारी हारने के बाद कर्ज लेकर खेलता है व्यवस्थापक को किसी भी समस्याओं का कोई भी सामना नहीं करना होता दिन में छोटे खेल होते हैं जैसे जैसे रात होती है फिर राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खेल शुरू हो जाते हैं अगर ऐसा ही खेल शहर में चलता रहा तो बहुत से घर बर्बाद हो जाएंगे नवयुवक इस बुराई में लिप्त होते जा रहे हैं पैसा खत्म होने के बाद वह घर में या नगर में अनैतिक कार्यों को अंजाम दे रहे।

No comments:

Post a Comment