रेवांचल टाईम्स - नगर छोटीबाजार में नवनिर्मित श्री पार्श्वनाथ जिनालय में बेदी प्रतिष्ठा हेतु आगामी 15 जनवरी से 19 जनवरी तक सम्पन्न होने जा रहे श्री पंचकल्याणक एवम गजरथ महोत्सव की तैयारियां जैन समाज द्वारा की जा रही है इस महोत्सव को विधि विधान से सम्पन्न करवाने आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज एवम उनके संघस्थ 30 मुनिराजो का चौरई नगर में 13 जनवरी को मंगल प्रवेश करीब 3 बजे झिलमिली मन्दिर जी से होगा उनकी अगवानी की व्यापक तैयारियां प्रारम्भ है अगवानी को ऐतिहासिक बनाने जैन समाज के युवा तन मन धन से जुटे है।24 दिसम्बर को वैठक में अनेक जरूरतों पर चर्चा कर जिम्मेदारी सोंपी गई।अगवानी में राजिस्थान की बेंड पार्टी सुसज्जित रथों के साथ अश्व रोही नगर के सभी लोग शामिल होंगे।
पंचकल्याणक महोत्सव जोकि सिवनी कुंडा तिराहे में करीब 11 एकड़ भूमि में सम्पन्न होना है पर तैयारी की जा रही है एक नगर ही वसया जा रहा है पंडाल आकर ले रहा है पांडुक शिला बेदी प्रतिष्ठा मंच कार्यक्रम मंच भोजन शाला रहवासी टेंट, आदि सभी पर कार्य प्रारम्भ है चौरई नगर में करीब 125 बर्षों बाद इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा है। जिसमे गजरथ भी चलेंगे हेलीकाफ्टर द्वारा पुष्प बर्षा की जावेगी साथ राष्ट्रीय टी व्ही चैनल में प्रसारण भी किया जावेगा। प्रमुख प्रतिष्ठाचार्य पँ पवन दिवान मुरैना होंगे पंचकल्याणक महोत्सव में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जा रहा है साथ ही दिल्ली से जैन समाज के मंचीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे इस बड़े आयोजन में प्रशासन का भरपूर सहयोग रहेगा ।समारोह में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान,पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सांसद नकुल नाथ प्रभारी मंत्री कमल पटेल को भी आमंत्रित किया जा रहा है। पंचकल्याणक में भगवान के अवतरण से मोक्ष गमन तक कि पूरी प्रक्रिया सम्पन्न करवाने सभी पात्रों का चयन किया जा चुका है।

No comments:
Post a Comment