हिंदू धर्म में गणेश जी को सर्वप्रथम पूजनीय भगवान का दर्जा दिया गया है और किसी भी मांगलिक कार्य से पहले गणेश जी का पूजन महत्वपूर्ण माना गया है. कहते हैं कि इससे सभी कार्य मंगलमय होते हैं. भगवान गणेश का पूजन करने के लिए बुधवार का दिन बेहद खास है क्योंकि यह दिन गणपति को समर्पित है. अगर आप अपने जीवन में कुछ परेशानियों का सामना कर रहे हैं या कोई काम होते-होते बिगड़ रहा है तो बुधवार के दिन विघ्नहर्ता गणपति का पूजन अवश्य करें. इसके साथ ही कुछ विशेष उपाय भी आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकते हैं.
बुधवार के उपायबुधवार के दिन विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन करें. मान्यता है कि भगवान गणेश को दूर्वा अति प्रिय है और इसलिए उनका पूजन करते समय दूर्वा घास जरूर अर्पित करनी चाहिए. इससे वह प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.
इसके अलावा बुधवार के दिन गणेश जी के मंदिर में जाएं और उन्हें गुड़ का भोग लगाएं. ऐसा लगातार 7 बुधवार तक करें. इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और कार्यों में आ रही बाधार दूर होगी.
अगर बहुत मेहनत के बाद भी आपको सफलता हासिल नहीं हो रही है और किसी ने किसी वजह से कार्यों में रूकावट आ रही है तो परेशान न हो. बल्कि बुधवार के दिन गणेश रुद्राक्ष धारण करें. हालांकि, इसे धारण करने से पहले अपने विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें.
वैसे तो गणेश जी को लड्डू बहुत प्रिय हैं लेकिन अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पास होना चाहते हैं तो बुधवार के दिन गणेश जी को मूंग के लड्डुओं का भोग अवश्य चढ़ाएं. ऐसा करने से आपको परीक्षा में सफलता मिलेगी.
इसके अलावा यदि बुधवार के दिन किसी गाय को हरी घास खिलाना भी शुभ माना गया है. ऐसा करने से नौकरी या व्यापार के क्षेत्र में आ रही समस्याएं दूर होती हैं. यदि गाय को घास खिलाना संभव न हो तो किसी गौशाला में जाकर घास दान करें.

No comments:
Post a Comment