BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
क्रिसमस सेलिब्रेशन में दिव्यांग नन्हे बच्चों ने दी अभिनय प्रस्तुति... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 24, 2022

क्रिसमस सेलिब्रेशन में दिव्यांग नन्हे बच्चों ने दी अभिनय प्रस्तुति...





जस्टिस तंखा मेमोरियल स्कूल में मनाया गया क्रिसमस डे 

रेवांचल टाईम्स - मण्डला जस्टिस तंखा मेमोरियल रोटरी फार स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल बड़ी खैरी मण्डला  में क्रिसमस डे सेलिब्रेट किया गया, इसमें नन्हें मुन्हें दिव्यांग बच्चे रेड ड्रेस कोड के साथ शामिल हुए और क्रिसमस गीतों पर अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी, इसके साथ ही काफी बच्चे सेंटा क्लाज की वेषभूषा में शामिल हुए एवं मनमोहन  प्रस्तुति दी। इसके साथ ही बच्चों के बीच केक काटकर सभी को प्रभु यीशु के जन्मदिवस जो कि क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है उसकी शुभकामनायें प्रेषित की, इस दौरान स्कूल प्रबंधन के द्वारा बच्चों टाफी बिस्कुट आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए स्कूल के संचालक संजय तिवारी, रोटरी क्लब मण्डला के अध्यक्ष सुरेश चौधरी, रोटेशियन बंटी मुकेश जैन के अलावा शाला परिवार से शिक्षिका सीमा तिवारी, दीप्ति मिश्रा, श्वेता शुक्ला, नगीना बेगम उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment