BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पेसा एक्ट एवं अपराध को लेकर एसपी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, पेसा एक्ट के प्रति लोगों को करे जागरूक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, December 4, 2022

पेसा एक्ट एवं अपराध को लेकर एसपी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, पेसा एक्ट के प्रति लोगों को करे जागरूक



दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट लागू हो गया है। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में शहडोल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश द्वारा जनजातीय समुदाय के हित में पेसा एक्ट को लागू किया गया है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश यह कानून लागू करने वाला देश का सातवां राज्य बन चुका है। इस कानून का उद्देश्य जनजातीय समाज को स्वशासन प्रदान करने के साथ ही ग्रामसभाओं को सभी गतिविधियों का मुख्य केन्द्र बनाना है।


अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत द्वारा रविवार को कंट्रोल रूम स्थित बैठक कक्ष मे पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों व अन्य शाखा प्रभारियों की बैठक ली गई। जिसमें पेसा एक्ट के प्रति आमजन को जागरूक करने पुलिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका की बात की। उन्होंने समस्त थाना प्रभारियो को गांव गांव में चौपाल लगाकर आमजन को पेसा एक्ट के संबंध में जानकारी देकर जागरूक करने हेतु निर्देशित किया। 


बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्ष 2022 के लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत, गुमइंसान, लंबित वारंट की समीक्षा की। एसपी द्वारा गुम नाबालिग व बालिग बालक, बालिकाओं के प्रकरण में तत्काल तत्परता से कार्रवाई करते हुए तलाश कर परिजनों के सुपुर्द करने हेतु निर्देशित किया गया। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए स्कूल व कालेज में छात्रों तथा ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को महिला हेल्प डेस्क नंबर, महिलाओं के अधिकारों एवं साइबर अपराध बारे जागृत किया जाए। लंबित अपराधों की समीक्षा कर सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा - निर्देश दिये तथा अपराधों का त्वरित निकाल किये जाने के निर्देश दिये गये ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित थाना प्रभारियों को जुआ-सट्टा, अवैध परिवहन, अवैध शराब निर्माण तथा विक्रय एवं अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के कडें निर्देश दिये हैं। जिले में हुए रोड़ एक्सीडेंट की समीक्षा करते हुए दुर्घटना स्थलों को चिंहित कर आवश्यक सुरक्षा उपाय किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने, गुंडा, बदमाशों और माफिया से सख्ती से निपटने और बाहरी लोगों की आवाजाही पर नजर रखने को भी कहा। क्षेत्र में चोरी की वारदात न हो इसके लिए सायंकालीन व रात्रि गश्त को और बढ़ाकर प्रभावी ढंग से करें। उन्होंने कहा कि अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखें। नशीली वस्तुओं के कारोबार में शामिल लोगों की संपत्ति को जब्त करने की कार्यवाही पर जोर दिया जाए। सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का हर समय पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर संतुष्टिपुर्वक  निराकरण कराया जाए।  उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्यवाही करें।


बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह कंवर, सभी अनुभाग के एसडीओपी, रक्षित निरीक्षक, समस्त थाना प्रभारी जिला मंडला, रीडर एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

धन्यवाद सभा का आयोजन

कार्यक्रम के पश्चात अनुविभागीय अधिकारी नैनपुर सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी के नैनपुर से जिला होशंगाबाद ट्रांसफर होने पर धन्यवाद सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें अनुभाग अधिकारी सुश्री आकांक्षा त्रिवेदी द्वारा किए गए कार्य का वर्णन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सुश्री चतुर्वेदी को उज्जवल भविष्य की कामना की तथा ट्रांसफर के लिए बधाई भी दि। 

सुश्री आकाशा चतुर्वेदी द्वारा पुलिस अधीक्षक मंडला  यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन व अनुभाग अधिकारी पुलिस के कार्य के दौरान नैनपुर की जनता, मंडला पुलिस स्टाफ से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments:

Post a Comment