BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खाल्हेगिठौरी में लगाया गया सुशासन शिविर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, December 25, 2022

खाल्हेगिठौरी में लगाया गया सुशासन शिविर





 

मंडला 25 दिसम्बर 2022

                जनपद पंचायत मोहगांव की आश्रित ग्राम पंचायत खाल्हेगिठौरी में सुशासन दिवस शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में जनपद पंचायत मोहगांव के जनप्रतिनिधिगण, आसपास के ग्रामीणजन तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणजनों को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी एवं उपस्थित विभाग प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में ग्रामीणजनों द्वारा अपनी समस्याएं एवं मांग संबंधी 128 आवेदन पत्र प्राप्त हुए उनमें 28 आवेदनों का स्थल पर ही निराकरण किया गया, शेष आवेदन निराकरण हेतु लंबित हैं। उनके संबंध में संबंधित विभाग प्रमुखों को एक सप्ताह के अंदर निराकरण कर, कार्यवाही से संबंधित आवेदक को लिखित रूप में की गई कार्यवाही से अवगत कराने हेतु निर्देश दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment