BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बच्चों ने जाना क्यों जरूरी है, पारिस्थितिक तंत्र और प्रकृति में संतुलन अनुभूति शिविर का आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 23, 2022

बच्चों ने जाना क्यों जरूरी है, पारिस्थितिक तंत्र और प्रकृति में संतुलन अनुभूति शिविर का आयोजन



 

मंडला 23 दिसम्बर 2022

            पश्चिम सामान्य वन मंडल मण्डला के परिक्षेत्र मंडला में अनुभूति शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के बच्चों को वनों, वन्यप्राणियों,

पारिस्थितिकीय संतुलन की जानकारी देते हुए सभी को अपने अपने जन्मदिन में पौधा रोपण करने हेतु प्रेरित किया। प्रकृति की अनुभूति कराने हेतु सबसे पहले सभी छात्र, छात्राओं को  ट्रेल पर वन भ्रमण कराया गया। वन भ्रमण के दौरान मास्टर ट्रेनर सीएम शर्मा ने बच्चों को पेड़ पौधों, पक्षियों, जीव जंतुओं, नदियों के संरक्षण व उनका महत्व समझाया। पारिस्थितिक तंत्र एवं इसके घटकों को मानव जीवन से जोड़ते हुए उनके संरक्षण की आवश्यकता से अवगत कराया एवं प्रकृति की रक्षा का संकल्प दिलाया। वन भ्रमण के दौरान सभी बच्चों से प्रकृति से सबंधित कई पहेलियां पूछी गई, जिसके जवाब बच्चों ने पूर्ण तत्परता के साथ दिए। निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरुस्कार वितरण किये गए। सम्पूर्ण कार्यक्रम में नो प्लास्टिक थीम पर सभी प्राकृतिक वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग करते हुए बच्चों को प्रकृति के और करीब ले जाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में परिक्षेत्र मंडला के समस्त वन स्टॉफ एवं सुरक्षा श्रमिक सहित संबंधित उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment